1 / 7
Almari ki badbu kaise hataye pic credit: News 24 / AI
Almirah Smell Home Remedies: बरसात के मौसम में अक्सर ही अलमारी से सीलन की गंदी बदबू आने लगती है. कभी यह गंध ऐसी होती है जैसे कुछ सड़ गया है तो कभी ऐसा लगता है जैसे अलमारी में गीले कपड़े टांगे गए हों. इस अलमारी की बदबू के कारण अलमारी में रखे कपड़े भी बदबूदार हो जाते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह अलमारी की बदबू को दूर किया जा सकता है. घर के ही कुछ नुस्खे इस बदबू से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होंगे.
अलमारी की करें सफाई

2 / 7
अलमारी की बदबू हटाने के लिए सबसे पहले अलमारी से सभी चीजों को बाहर निकालकर अलमारी को साफ करें. अगर अभी भी अलमारी से बदबू आ रही है तो देखें कोई कीड़ा तो नहीं मरा हुआ है या कहीं गंदगी तो नहीं जमी है. Image Credits - AI
ऐसे बनाएं क्लीनिंग लिक्विड

3 / 7
किसी बर्तन में पानी भरें और उसमें थोड़ा सा डिश वॉशिंग लिक्विड मिला लें. अब इस पानी में स्पॉन्ज या किसी कपड़े को डालकर गीला करें और फिर निचोड़ लें. अब इससे अलमारी को पोछें और अंदर से साफ करें. Image Credits - Pexels
बेकिंग सोडा आएगा काम

4 / 7
अलमारी से बदबू दूर करने में बेकिंग सोडा काम आएगा. अलमारी को खाली करके इसमें एक प्लेट में बेकिंग सोडा भरकर रख दें. बेकिंग सोडा अपने आस-पास की सीलन की बदबू या किसी भी तरह की बदबू को सोख लेता है. Image Credits - Pexels
सुखाने के बाद ही टांगे कपड़े

5 / 7
अलमारी से सीलन की बदबू ना आए इसके लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आप कपड़ों को अच्छे से सुखाने के बाद ही अलमारी में टांगें. अलमारी में गीले कपड़े टांगने से सीलन की बदबू फैलती है. Image Credits - Pexels
सुगंधित फूलों की पोटली टांगे

6 / 7
अलमारी से बदबू चली जाए और फिर बदबू ना आए इसके लिए आप सूखे हुए फूलों की पोटली को अलमारी में टांग सकते हैं. इसे अलमारी के हर हिस्से में टांग दें. इससे अलमारी से सुगंध आती है. Image Credits - Pexels