सावन और तीज पर हाथों की बढ़ानी है रौनक? ट्राई करें ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
Best Hariyali Teej Mehndi Designs 2026: सावन और तीज जैसे मौके पर ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन फेस्टिव लुक में चार चांद लगा सकते हैं. चाहे आपको सिंपल डिजाइन पसंद हो या फुल हैंड ट्रेडिशनल पैटर्न, अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से डिजाइन चुनें और इस त्योहार को और भी खास बनाएं.
सावन और तीज के लिए मेहंदी डिजाइन. Image Credit- News24
---विज्ञापन---
शादी हो या फिर किसी का बर्थडे… मेहंदी हर मौके पर अच्छी लगती है. हालांकि, अगर आप सुहागिन हैं तो सावन हरियाली तीज जैसे त्योहार मेहंदी के बिना अधूरा लग सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सावन और हरियाली तीज का त्योहार सुहाग, खुशियों और पारंपरिक रीति-रिवाजों का प्रतीक माना जाता है. इस खास मौके पर महिलाएं नए कपड़े पहनने के साथ-साथ हाथों पर मेहंदी लगाना भी शुभ मानती हैं. अगर आप भी इस बार कुछ अलग और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो यहां बताए गए डिजाइनों से अपने हाथों की रौनक बढ़ा सकती हैं.
अगर आप कम समय में स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो अरेबिक मेहंदी डिजाइन सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसमें फूल, पत्तियां और बेल का खूबसूरत पैटर्न बनाया जाता है, जो हाथों को बेहद अच्छा लुक देता है. आप इसमें थोड़े अलग लुक देने के लिए तीज से रिलेटेड डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं. यकीनन इससे आपका मेहंदी का डिजाइन बहुत ही अच्छा लगेगा.
गोल मंडला मेहंदी डिजाइन
इन दिनों मंडला मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है. हथेली के बीच में गोल मंडला बनाकर उसके चारों ओर बारीक डिजाइन तैयार की जाती है. यह सिंपल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट भी लगता है. मंडला के साथ बेल को भी डिजाइन करवाया जा सकता है. बेल के साथ पत्तियां भी बनाकर डिजाइन को परफेक्ट लुक दे सकते हैं.
---विज्ञापन---
फुल हैंड ब्राइडल स्टाइल डिजाइन
अगर तीज के मौके पर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें कलाई से लेकर उंगलियों तक बारीक पैटर्न बनाए जाते हैं, जो हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं. पूरे हाथों पर आप हैवी डिजाइन भी सेलेक्ट कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास टाइम नहीं है तो चाकोर डिजाइन बेस्ट रहेगा.
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
हरियाली तीज के मौके पर फ्लोरल मेहंदी डिजाइन को लगाया जा सकता है. फ्लोरल मेहंदी से न सिर्फ आपके हाथ अच्छे लगेंगे, बल्कि बेस्ट लुक भी मिलेगा. इसमें तरह-तरह के डिजाइन आपको मिल जाएंगे. बस आपको हाथों के बीच में छोटा डिजाइन बनाना है और फूल पत्तियों के साथ डिजाइन करना है.