आलू कुलचा बनाते वक्त बाहर नहीं आएगी स्टफिंग, बिना तंदूर ऐसे कर सकते हैं तैयार
Potato Kulcha Making Tips: बारिश के मौसम में आलू का कुलचा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है. हालांकि, इसे बाहर खाने के बजाय घर पर भी तैयार किया जा सकता है. परफेक्ट कुलचे बनाने के लिए आप इस लेख में बताए गए टिप्स साझा कर सकते हैं.
स्टफिंग बाहर न आए इसके लिए क्या करें? Image Credit- News24
---विज्ञापन---
Aloo Ka Kulcha Kaise Banaye: बारिश के मौसम में तरह-तरह के व्यंजन खाए जाते हैं. कुछ लोग इन फूड्स को बाहर से या फिर घर पर बनाना पसंद करते हैं. आप भी छोले, राजमा या फिर आलू की कोई सब्जी बनाते ही होंगे, लेकिन इस बात कुछ नया ट्राई करें. आलू की मदद से स्टफिंग कुलचा तैयार करें. आप तंदूरी कुलचा घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं, बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा. हालांकि, अगर आपका कुलचा बनाते वक्त फट जाता है या ठीक तर से नहीं बन पाता तो यकीनन आपको यह लेख पढ़ना चाहिए.
स्टफिंग बाहर तब आती है जब आटे और आलू के मसाले में परफेक्ट तालमेल नहीं होता. अगर आटा पतला होगा या आलू सूखे नहीं होंगे तो आपके साथ यह दिक्कत हो सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप आटे की स्टफिंग को सूखा रखें और आटे का जरूरत से ज्यादा पतला न रखें. इससे बेलते वक्त कुलचा फटने का रहता है और आपकी मेहनत बेकार हो सकती है.
सही सीलिंग करना है जरूरी
कई बार दोनों चीजें परफेक्ट होने के बाद भी कुलचा फट जाता है. इससे परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप लोई के बीच में स्टफिंग भरकर चारों तरफ से पोटली की तरह कसकर बंद कर दें इससे आटा या मसाला आपस में चिपक जाएगा और खुलेगा नहीं. सीलिंग अच्छी होगी तो फटेगा नहीं और तंदूर में चिपकेगा भी नहीं.
---विज्ञापन---
हल्का बेलन चलाएं
आटे या कुलचे को बेलने के लिए जरूरी है कि आप हल्का बेलन इस्तेमाल करें. ज्यादा तेज कुलचा बेलने से आपको परेशानी हो सकती है, क्योंकि इससे स्टफिंग बाहर निकल जाएगी और कुलचा का शेप भी बिगड़ जाएगा. आपको पत्थर का बेलन इस्तेमाल करना है, जिसपर तेल लगाना अच्छा हो सकता है. हालांकि, आपको एक बूंद तेल का इस्तेमाल बेलन पर करना है.
बिना तंदूर के कैसे बनाएं कुलचा?
बेले हुए कुलचे के पिछले हिस्से पर अच्छी तरह से पानी लगाएं. फिर पानी को गर्म करके लोहे के तवे पर चिपका दें. तवे पर बबल्स आने लगेंगे, जिसके बाद उल्टा तवा करके सीधे गैस की आंच पर घुमा दें. वहीं, आप पैन में थोड़ा पानी डालकर ढककर भाप से भी सॉफ्ट कुलचा पका सकते हैं.