Bakrid Mehndi Ideas: सिर्फ 10 मिनट में हाथों पर लगाएं चांद वाली एलिगेंट मेहंदी, देखें खूबसूरत पैटर्न
Simple Chand Mehndi Design: अगर काम की वजह से आप हाथों पर मेहंदी नहीं लगा पा रही हैं तो 10 मिनट में लग जाने वाले इन डिजाइन से आप खूबसूरत और फेस्टिव लुक दे सकती हैं. इन्हें लगाना ना सिर्फ आसान है, बल्कि अच्छे भी हैं.
चांद रात पर अपने हाथों पर लगाएं मेहंदी के ये डिजाइन- Image Credit- News24
---विज्ञापन---
Chand Mehndi Design Photo: बकरीद का त्योहार आते ही महिलाओं और लड़कियों में मेहंदी लगाने का उत्साह बढ़ जाता है. ईद के मौके पर खूबसूरत आउटफिट के साथ हाथों में लगी मेहंदी लुक में चार चांद लगा देती है. अगर आप भी इस बार कुछ सिंपल, ट्रेंडी और जल्दी बनने वाले डिजाइन ढूंढ रही हैं तो चांद वाली मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. खास बात यह है कि ये डिजाइन सिर्फ 10 मिनट में आसानी से बन जाते हैं और हाथों को बेहद एलिगेंट लुक देते हैं. आइए देखते हैं बकरीद के लिए कुछ खूबसूरत चांद मेहंदी डिजाइन आइडियाज.
चांद रात पर अपने हाथों पर लगाएं मेहंदी के ये डिजाइन
सिंपल हाफ मून डिजाइन- आप अपने हाथों पर मिनिमल डिजाइन भी लगा सकते हैं. इसमें हथेली के बीच में छोटा सा हाफ मून बनाया जाता है और आसपास डॉट्स और बेल बनाई जाती है. चांद और स्टार मेहंदी पैटर्न- ईद पर चांद और सितारों का कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जाता है. आप हाथों के बैक साइड पर बड़ा सा चांद बनाकर उसके आसपास छोटे-छोटे स्टार डिजाइन बना सकती हैं. यह डिजाइन मॉडर्न और फेस्टिव दोनों लुक देता है. अरबी स्टाइल चांद मेहंदी- अरबी मेहंदी डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं. इसमें उंगलियों से लेकर कलाई तक बेल और फ्लोरल पैटर्न के बीच चांद का डिजाइन बनाया जाता है. यह डिजाइन कम समय में हाथों को भरपूर लुक देता है. फिंगर टिप चांद डिजाइन- अगर आप ज्यादा भरी हुई मेहंदी नहीं लगाना चाहते हैं सिर्फ उंगलियों और हथेली के कोने पर छोटा चांद बनाकर डिजाइन तैयार कर सकती हैं. यह कॉलेज गर्ल्स और वर्किंग महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है.