1 / 6
Most Expensive Pencil In The World
Most Expensive Pencil In The World: पेंसिल एक ऐसी चीज है जो हम सभी ने अपनी जिंदगी में कभी ना कभी इस्तेमाल की ही है. खासकर बचपन में हम लिखना ही पेंसिल से सीखते हैं. आमतौर पर हम 3, 5 या 10 रुपए की पेंसिल खरीदते हैं या ज्यादा हो तो 100 या 150 रुपए की कोई पेंसिल खरीदी जा सकती है. 150 रुपए की पेंसिल ही महंगी जान पड़ती है क्योंकि यह हमेशा टिकने वाली चीज है ही नहीं और इसीलिए व्यक्ति की कोशिश रहती है कि वह सस्ती और टिकाऊ पेंसिल ही खरीदे. ऐसे में क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी पेंसिल कितने रुपए की होगी? दुनिया की सबसे महंगी पेसिंल 12,800 डॉलर्स यानी 12,20,463 रुपए की है. यहां जानिए इस पेंसिल में ऐसा क्या है खास.
फेबर केसल की है यह सबसे महंगी पेंसिल

2 / 6
फेबर केसल की लिमिटेड एडिशन पेंसिल ग्राफ फोन फेबर केसल परफेक्ट पेंसिल की कीमत $12,800 है यानी 12,20,463 रुपए है.
ऑलिव वुड और गोल्ड से हुई है तैयार

3 / 6
फेबर केसल की इस लिमिटेड एडिशन पेंसिल को 240 साल पुराने ऑलिव वुड और 18 कैरट वाइट गोल्ड से तैयार किया गया है.
पेंसिल के अंदर हैं ये 2 खूबियां

4 / 6
इस पेंसिल के साथ आपको अलग से इरेजर या शार्पनर खरीदने की जरूरत नहीं होगी. इस पेंसिल में इन बिल्ट इरेजर और इन बिल्ट शार्पनर है.
99 हिस्सों से बनी है यह पेंसिल

5 / 6
इस पेंसिल की कारीगरी ऐसी है कि इसके 99 अलग हिस्से हैं. इसके साथ एक एंड पीस एक्सेंडर है जिसे वाइट गोल्ड पोलोडियम से बनाया गया है.