जोंबी, लैवेंडर और Open Marriage, क्या हैं शादी के ये अजीबोगरीब ट्रेंड? जानें कैसे निभाए जाते हैं ऐसे रिश्ते
Marriage Trends: प्यार और फिर शादी, लेकिन अब रिश्तों को निभाने का तरीका बदल रहा है. कपल्स जोंबि, लैवेंडर या ओपन मैरिज जैसे ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दौरान रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं.
क्या होती है Zombie Marriage? Image Credit- Freepik
---विज्ञापन---
शादी एक खूबसूरत एहसास है, जिसे दो लोग प्यार, भरोसे और एक-दूसरे का साथ निभाने के वादे के साथ शुरू करते हैं. हालांकि, समय के साथ रिश्तों और शादी को लेकर लोगों की सोच में भी बदलाव आया है. अब लोग अपने तरीके से शादी के बंधन में बंधने लगे हैं और रिश्तों को अपने तरीके से निभा रहे हैं. पहले शादी करने का पारंपरिक तरीका लोग फॉलो करते थे, लेकिन अब नए तरीके से शादी का ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं. जोंबि मैरिज, लैवेंडर मैरिज या ओपन मैरिज जैसे शब्द सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और कपल्स की जिंदगी का हिस्सा बन रहे हैं. हालांकि, इन तीनों का मतलब एक जैसा नहीं है, जिसे आसान शब्दों में समझने की कोशिश करते हैं.
जोंबी मैरिज एक ऐसी शादी है जिसमें कपल्स साथ रहते हैं, लेकिन रिश्ता बस नाम का होता है. कपल्स सबको दिखाने के लिए रिश्ता निभाते हैं और खुश रहने की कोशिश करते हैं. ऐसी शादी में कपल्स पर दबाव होता है कि लोग हमारे बारे में क्या कहेंगे और सोचेंगे. इसलिए कपल्स एक साथ होकर भी एक साथ नहीं होते हैं.
क्या होती है Lavender Marriage?
लैवेंडर मैरिज दूसरी शादी से काफी अलग होती है. इस शादी में पति, पत्नी या दोनों हेट्रोसेक्सुअल नहीं होते, बल्कि कोई एक या दोनों पार्टनर समलैंगिक होते हैं. परिवार या लोगों को दिखाने की वजह से लोग लैवेंडर मैरिज करते हैं. इस शादी में कपल्स आसपी समझ से रिश्ता निभाते हैं.
---विज्ञापन---
क्या होती है Open Marriage?
शादी का यह ट्रेंड काफी वायरल है, जिसमें कपल्स आपसी सहमति से बाहर भी दूसरे लोगों के साथ रोमांटिक रिलेशन रख सकते हैं. कपल्स खुलकर इसको लेकर बात करते हैं और यह तय करते हैं कि अपनी शादी के साथ-साथ हम दूसरे लोगों के साथ अगर रिश्ता रखना चाहें तो रख सकते हैं.
क्या ये रिश्ते हर किसी के लिए सही हैं?
इंडियन पैरेंट्स के हिसाब से शादी बहुत ही साफ रिश्ता है, जिसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाना चाहिए. इसलिए हर कोई इस ट्रेंड को फॉलो नहीं कर सकता, क्योंकि इन शादियों में रिश्ता टूटने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. आपका पार्टनर दूर हो सकता है, लेकिन यह ट्रेंड विदेशों में ज्यादा फेमस है जिसे ज्यादातर लोग फॉलो करते हैं.