---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर में एक घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गोवा के पत्रादेवी में नवनिर्मित हुतात्मा स्मृति स्मारक का उद्घाटन किया. वहीं, दिल्ली में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को आज स्वीकृति पत्र वितरित किए गए. योजना के तहत 1 सितंबर से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,500 रुपये की राशि सीधे भेजी जाएगी.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गोवा के पत्रादेवी में नवनिर्मित हुतात्मा स्मृति स्मारक का उद्घाटन किया.

वहीं, दिल्ली में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को आज स्वीकृति पत्र वितरित किए गए. योजना के तहत 1 सितंबर से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,500 रुपये की राशि सीधे भेजी जाएगी.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का औपचारिक शुभारंभ किया.

चंडीगढ़ में कांग्रेस कमेटी की ओर से आज चीनी का लंगर लगाया गया. सुबह 11 बजे सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को मुफ्त चीनी वितरित की गई.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

21:04 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमने पूरी तैयारी कर ली है- विजय चौधरी

19:34 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर में एक रिहायशी घर में लगी आग

18:35 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयंत सिंह ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

17:48 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचे

17:28 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FSSAI ने जुनिपर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किए हैं

17:01 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भागलपुर में तटबंध की मरम्मत के दौरान मज़दूरों से भरी एक नाव पलट गई

16:21 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

15:37 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

15:14 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना के सूर्यपेट में हुए दुखद हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना के सूर्यपेट में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने अपने एक पोस्ट में कहा, 'तेलंगाना के सूर्यपेट में हुए दुखद हादसे के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा लगा है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.'

14:49 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वंदे मातरम विवाद पर मंत्री राजेश धरमानी क्या बोले?

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला : वंदे मातरम विवाद पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री राजेश धरमानी ने कहा, “मुख्यमंत्री ने सच कहा. जैसे ही राष्ट्रगान गाने का आदेश दिया गया, सभी लोग सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए, लेकिन राष्ट्रगान गाने से ठीक पहले और बाद में, बीजेपी के वरिष्ठ सदस्यों ने अचानक कहा कि सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान के बजाय राष्ट्रगीत से होनी चाहिए. वे गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना का हवाला दे रहे थे... ऐसी तुलना क्यों? हमारे लिए, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों ही सम्मान के प्रतीक हैं... स्पीकर ने स्पष्ट किया है कि हमने अपनी परंपरा के अनुसार कदम उठाए हैं... लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सब कुछ किया जा रहा है...”

14:35 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्रः विपक्षी सांसद आज CM फडणवीस से करेंगे मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के सभी विपक्षी सांसद आज दोपहर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने वाले हैं. यह बैठक सह्याद्री अतिथिगृह में होगी. सांसद सुप्रिया सुले भी बैठक में मौजूद रहेंगी. बैठक में राज्य में अलग-अलग मुद्दों, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर सांसद मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे.

13:44 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'जो विमान उड़ रहा उसमें बम है', लखनऊ से बेंगलुरू तक मच गया कोहराम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E231 को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अंतिम अप्रोच के दौरान क्रू को विमान में बम होने की धमकी के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद पायलट और क्रू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए.

फ्लाइट ने सुबह करीब 9:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. विमान के सुरक्षित उतरने के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को बम की धमकी के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की जांच शुरू कर दी.

13:30 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज 3 अहम योजनाएं शुरू की हैं- सम्राट चौधरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "आज 3 अहम योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसके साथ ही, कल भी कई अहम योजनाएं शुरू की गई थीं। बिहार की बहनें कैसे बिहार की किस्मत बदल सकती हैं और बिहार की खुशहाली का प्रतीक बन सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाना चाहते हैं। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशहाल बिहार का सपना देखा है। पंचायतों से लेकर प्रशासन तक महिलाओं की भागीदारी बिहार के बदलते समाज की तस्वीर है। नारी शक्ति की पूरी भागीदारी से खुशहाल बिहार और विकसित भारत का संकल्प और मजबूत होगा।"

12:48 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तानः इस्लामाबाद के PIMS में आग, 15 शिशुओं की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Pims) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आज तड़के लगी भीषण आग में 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई. टीवी पर दिखाए गए फुटेज में बचावकर्मी सीढ़ियों का इस्तेमाल करते और टूटी हुई खिड़कियों से प्रभावित इलाके में जाते हुए दिखाई दिए.

12:26 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोहन भागवत जवाब दें कि पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था- पवन खेड़ा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NYC मेयर जोहरान मम्दानी द्वारा RSS प्रमुख के कार्यक्रम का विरोध करने पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "उन्हें अपने विरोध से खुद निपटने दें. मोहन भागवत से भी कोई फर्क नहीं पड़ता. मोहन भागवत जवाब दें कि पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था; हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है हम जवाब मान लेंगे."

GIVA द्वारा अभिनेत्री कृति सेनन वाले रक्षाबंधन के विज्ञापन को हटाने पर वे कहते हैं, "जो भी डर या दबाव है, उससे उन्हें ही निपटना है. चाहे कंपनी जवाब दे या कोई और. सवाल वही है- पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था?..."

12:24 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: GIVA ने वापस लिया कृति सेनन का राखी वाला ऐड

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जूलरी ब्रांड GIVA ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का राखी वाला ऐड वापस ले लिया है. ट्रोलिंग के बाद कंपनी ने बयान जारी कर कहा, “हम भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों का पूरा सम्मान करते हैं. एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा अपने पूरे परिवार के साथ ऐसे उत्साहवर्धक माहौल का जश्न मनाते हैं और इस मौके पर हम अपने पालतू पशुओं के लिए भी प्यार और जश्न का इजहार करना चाहते थे. अगर हमारे विज्ञापन से समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं को कोई चोट पहुंची हो तो यह हमारा ऐसा कोई मकसद न हो. इसी सम्मान का ध्यान रखते हुए हम सभी मीडिया से अपना ऐड वापस ले रहे हैं.”

12:01 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अब रोहिंग्या या कोई भी जबरदस्ती नहीं बसेगाः BJP सांसद चंदोलिया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं है’ वाले बयान पर BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “यह बिल्कुल सही बात है. अब पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद रोहिंग्याओं के आने की तो बात नहीं, अब उन्हें वापस भेजने का काम जरूर गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. यह जब तक धर्मशाला थी, तब तक थी. अब कोई भी रोहिंग्या या कोई भी आदमी हिंदुस्तान में आकर जबरदस्ती बसने का काम नहीं करेगा वरना उनको बाहर निकालकर फेंका जाएगा.”

11:03 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बुजुर्ग माता-पिता पर अत्याचार करने वाली संतान होगी संपत्ति से बेदखल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में देखभाल न करने वाले या अत्याचार करने वाले बच्चों को अब वृद्ध माता-पिता अपनी संपत्ति से आसानी से बेदखल कर सकेंगे. प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक जीवन और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ‘उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014’ में संशोधन करते हुए नियम 22 में नियम 22-क, 22-ख और 22-ग जोड़ने का फैसला किया है.

10:48 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: द्वारका एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. चलते ट्रक से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन को नियंत्रित किया और सड़क किनारे रोक दिया. आग तेजी से फैलती देख चालक और उसका साथी समय रहते ट्रक से बाहर निकल गए. कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर सेक्टर-37 दमकल केंद्र से टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

10:47 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कूरियर से कनाडा भेजी जा रही थी अफीम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग और हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि भारत से कूरियर के जरिए कनाडा अफीम भेजी जा रही थी और इसके बदले में खालिस्तानी आतंकी गतिविधियों के लिए हथियार मंगाए जा रहे थे।

10:20 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा ताहिर हुसैन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस में पूर्व MCD पार्षद ताहिर हुसैन ने अपनी सजा और उम्रकैद के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर की है. उनकी अपील पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है. 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान दयाल पुर इलाके में अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी. उनका क्षत-विक्षत शव एक नाले से बरामद हुआ था. फिर कड़कड़डूमा कोर्ट ने 31 जुलाई को ताहिर हुसैन और 4 अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

10:03 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा स्पीकर का TMC के बागी सांसदों को नोटिस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC (ममता बनर्जी गुट) सांसद अभिषेक बनर्जी की उस याचिका के मामले में, जिसमें बागी (अब NCPI) सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की गई है, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन सांसदों को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है.

09:38 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला और चंबा में भूकंप के झटके

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच बुधवार को सुबह राजधानी शिमला और चंबा जिले में लोगों ने भूकंप के झटकें महसूस किया। हालांकि, तीव्रता कम होने के कारण कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शिमला में सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर 31.387 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.787 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

09:37 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में आज सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर एक बड़ा हादसा हो गया. एक प्राइवेट ट्रैवल बस की ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है.

यह बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी. बस में 43 यात्री सवार थे. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

09:11 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है- पीयूष गोयल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान के टोक्यो में स्टार्टअप्स के साथ एक राउंडटेबल मीटिंग को संबोधित करते हुए, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है। 'स्टार्टअप इंडिया' शुरू हुए अब 10 साल हो चुके हैं। इसकी वजह से, हमारे स्टार्टअप्स की संख्या में ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है - दस साल पहले जो संख्या सिर्फ़ 400-500 थी, वह आज लगभग 2,50,000 हो गई है। लोगों की सोच में भी बड़ा बदलाव आया है। आज भारत का युवा सिर्फ़ नौकरी खोजने वाला नहीं है, बल्कि नौकरी देने वाला है। वे इनोवेटर हैं, सोचने वाले हैं। वे नए आइडिया लेकर आते हैं। वे फेल होने के लिए तैयार रहते हैं। वे असफलता को सफलता की सीढ़ी बनाने को तैयार रहते हैं। वे फेल होने और फिर से उठकर बेहतर दिनों की ओर बढ़ने को तैयार रहते हैं। वे रिस्क लेने को तैयार रहते हैं। वे अच्छे करियर और मोटी सैलरी का रिस्क लेने को तैयार रहते हैं, और उनमें से कई लोग सफल भी हुए हैं। हमारे पास 130 से ज़्यादा यूनिकॉर्न और कई सौ 'सैनिकॉर्न' (sunicons) हैं। ये सभी युवा न केवल अपनी उपलब्धियों से, बल्कि अलग तरह से सोचने की अपनी काबिलियत से भी भारत का मान बढ़ाते हैं।"

08:40 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरावतीः मैनुअल मोड पर थी ऑटोमैटिक फायर सेफ्टी सिस्टम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के अमरावती के जिला स्त्री अस्पताल में वेंटिलेटर विस्फोट से 3 नवजात शिशुओं की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. अधिकारियों की जांच और अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि अस्पताल के फायर स्टेशन में लगी ऑटोमैटिक फायर सेफ्टी सिस्टम मैनुअल मोड पर थी. इस खुलासे के बाद अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं कि अगर फायर सेफ्टी सिस्टम ऑटोमैटिक मोड में होती, तो क्या इस घटना को टाला जा सकता था?

08:40 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति मुर्मू के शुभकामनाओं के लिए धन्यवादः राष्ट्रपति जेलेंस्की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यूक्रेन के लोगों के लिए बधाई संदेश मिलने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “भारत की राष्ट्रपति से यूक्रेन के लोगों के लिए बधाई संदेश पाकर मुझे खुशी हुई. शांति की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. जब हम अपनी आजादी की बहाली की 35वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, तो रूस के साथ चल रहे युद्ध का सम्मानजनक अंत लाखों यूक्रेनियन लोगों का सबसे बड़ा सपना है. यह जरूरी है कि पूरी दुनिया मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता बनाए. मैं भारत के साथ आपसी लाभदायक बातचीत को और आगे बढ़ाने के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता को भी दोहराता हूं.”

08:39 (IST) 26 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी ओणम उत्सव पर बधाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को ओणम उत्सव के शुभ अवसर पर बधाई दी. X पर अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह एक शानदार त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. यह त्योहार खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और बढ़ाए.”

First published on: Aug 26, 2026 08:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola