Daulat Ki Chaat: घर बैठे लें पुरानी दिल्ली की दौलत की चाट का स्वाद, जानिए बनाने की आसान विधि
Daulat Ki Chaat Kaise Banaye: पुरानी दिल्ली के स्वाद की बात अलग है और पारंपरिक तरीके से दौलत की चाट खाई जाती है. हालांकि, यह थोड़ी महंगी होती है, इसलिए इसे घर पर तैयार किया जा सकता है. कुछ सामग्रियों की मदद से आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं.
Old Delhi Famous Chaat Recipe: पुरानी दिल्ली की गलियों में सर्दियों के मौसम में मिलने वाली दौलत की चाट अपने हल्के, झागदार और मुंह में घुल जाने वाले स्वाद के लिए बेहद मशहूर है. इसे कई जगह इसे मलाई माखन या मलाईयों के नाम से भी जाना जाता है. पारंपरिक तरीके से इसे रातभर खुली ठंडी हवा और ओस में रखा जाता है, जिससे इसका खास झागदार टेक्सचर तैयार होता है. हालांकि, घर पर भी कुछ आसान स्टेप्स की मदद से इसका स्वाद काफी हद तक पाया जा सकता है. बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता और सही रेसिपी को फॉलो करना होगा.
सबसे पहले दूध को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर लगभग आधा होने तक उबाल लें. फिर दूध ठंडा होने पर इसमें फ्रेश क्रीम, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं.
अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें और इलेक्ट्रिक बीटर का इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर झाग बनेगा.
पारंपरिक स्वाद के लिए इस मिश्रण को ढककर8 घंटे के लिए फ्रिज में रखें. अगर मौसम ठंडा हो तो इसे रातभर ठंडी जगह पर भी रखा जा सकता है.
ठंडा होने के बाद मिश्रण को दोबारा 10 मिनट तक फेंटें, जब तक यह हल्का और झागदार न हो जाए.
तैयार झाग को कटोरी में निकालें और ऊपर से पिस्ता, बादाम, केसर, गुलाब की पंखुड़ियां और चाहें तो चांदी का वर्क लगा दें. इसके बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें और स्वाद बढ़ाने के लिए फुल-फैटी दूध का इस्तेमाल करें.
किसी को सर्व करने से पहले ड्राई फ्रूट्स डालें, ताकि उनका कुरकुरापन बना रहे.