सिर्फ 1 पोषक तत्व की कमी से आ सकता है हार्ट अटैक, एक्सपर्ट ने बताया किन संकेतों तुरंत से करें पहचान
Heart Attack Kyu Aata Hai: दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए डाइट बहुत ही मायने रखती है. अगर आप डाइट में सभी पोषण तत्व शामिल करेंगे तो अटैक आने का खतरा कम हो सकता है. इसलिए अगर एक का पोषक तत्व हो जाए तो परेशानी बढ़ सकती है.
एक लंबी लाइफस्टाइल के लिए हेल्दी डाइट होना बहुत ही जरूरी है. अगर आप शामिल नहीं करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि एक पोषक तत्व की कमी भी भारी पड़ सकती है. पिछले कुछ सालों में कई एक्सपर्ट ने इस बात पर जोर दिया है कि शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी दिल को भी इफेक्ट करने का काम करते हैं. इसको लेकर डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके अपनी एक वीडियो के माध्यम से बताती हैं कि शरीर में सिर्फ एक पोषक तत्व की कमी होने की वजह से भी हार्ट अटैक आ सकता है. इसलिए इसकी कमी को वक्त पर पहचान लें और अपनी डाइट पर ध्यान दें.
शरीर में हर पोषण जरूरी होता है. इसलिए अपनी डाइट में इसका खास ध्यान रखना चाहिए, लेकिन मैग्नीशियम की कमी से शरीर काफी हद तक इफेक्ट हो सकता है. मैग्नीशियम शरीर में 300 से ज्यादा एंजाइम से जुड़ी चीजों को निभाने का काम करता है. अगर बॉडी में इसकी कमी होती है तो दिल की धड़कन इफेक्ट होती है और ब्लड प्रेशर भी ऊपर-नीचे होता रहता है.
मैग्नीशियम की कमी उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है, जिन्हें टाइप-2 डायबिटीज है या फिर लंबे वक्त तक दवा खा रहे हैं. कई बार पेट से जुड़ी समस्या हो जाती है, लेकिन अगर यह लगातार बनी रहती है तो आपको इसपर ध्यान देना चाहिए. अगर आपका कुछ खाने का मन नहीं करेगा तो परेशानी ज्यादा हो सकती है.
कैसे दूर करें मैग्नीशियम की कमी?
इसकी कमी को दूर करने के लिए आपको अपनी थाली पर ध्यान देना है. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं. ड्राई फ्रूट्स में बादाम, काजू और मूंगफली को शामिल करें. लंच या डिनर में दालें और बीन्स की मात्रा बढ़ा दें. केले का चाट और अगर आपका कुछ मीठा खाने का मन है तो डार्क चॉकलेट खाएं. अगर आप हर रोज अच्छी डाइट लेंगे तो काफी हद तक इसे दूर किया जा सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.