तंबाकू, मोटापा समेत इन कारणों से बढ़ता है शरीर में कैंसर का खतरा! कहीं आपकी जिंदगी भी तो नहीं खतरे में?
अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि किन कारणों से किसी व्यक्ति के अंदर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ने लगता है? आइए ICMR की रिपोर्ट से जानते हैं उन कारणों के बारे में.
किन कारणों से कैंसर का खतरा बढ़ता है?(Image: AI/Pexels)
---विज्ञापन---
कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिससे आज पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो चुके हैं. यह बीमारी अब इतनी आम हो चली है कि उम्र भी नहीं देखती और व्यक्ति को अपना शिकार बना लेती है. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन दुनिया में हर साल बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गवा देते हैं. इतना ही नहीं, अभी तक इसका कोई पक्का इलाज नहीं निकल पाया है, जिससे ये बीमारी और भी खतरनाक हो जाती है. इस स्टोरी में हम आप उन चीजों व आदतों के बारे में बताएंगे, जो व्यक्ति के अंदर कैंसर के खतरे को बढ़ाती है और उन्हें इस गंभीर बीमारी में धकेल देती हैं.
ICMR की रिपोर्ट के अनुसार, कैंसर एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की कुछ कोशिकाएं बिना किसी रुकावट के असामान्य रूप से बढ़ने और फैलने लगती हैं. बता दें कि आमतौर पर पुरानी या खराब कोशिकाएं खुद खत्म हो जाती हैं और उनकी जगह नई कोशिकाएं लेती हैं, लेकिन कैंसर में यह चक्र बिगड़ जाता है. इस बीमारी के चलते असामान्य कोशिकाएं नष्ट नहीं होतीं और लगातार जमा होकर ट्यूमर का रूप ले लेती हैं. जब ये खराब कोशिकाएं खून या लसीका तंत्र (lymph network) के जरिए शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचने लगती हैं.
कितने तरह के होते हैं कैंसर?
आपके होश उड़ सकते हैं, लेकिन दुनिया में एक या दो नहीं बल्कि कैंसर के 100 से ज्यादा प्रकार पाए जाते हैं. इनमें सबसे आम, फेफड़ों का कैंसर, ऑरल कैंसर, पेट का कैंसर, खून का कैंसर, लिवर कैंसर, किडनी का कैंसर, आंखों का कैंसर, स्तन का कैंसर आदि कई कैंसर शामिल हैं. भारत में इन सभी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, जिसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल है.
---विज्ञापन---
कौन सी चीजें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा
कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली चीजों की बात करें, तो;
तंबाकू
प्रजनन संबंधी कारक
कुछ सूक्ष्मजीव: कुछ खास तरह के वायरस या बैक्टीरिया का संक्रमण (जैसे HPV, हीपेटाइटिस B व C).
शराब
व्यावसायिक संपर्क: काम की जगह पर हानिकारक रसायनों, धूल या विषैले तत्वों के संपर्क में आना.
मोटापा
रेडिएशन: हानिकारक किरणों जैसे एक्स-रे, पराबैंगनी (UV) किरणों या अन्य विकिरण का प्रभाव.
अनहेल्दी आहार: फास्ट फूड, प्रसंस्कृत (processed) भोजन और पौष्टिक आहार की कमी.
पारिवारिक इतिहास: परिवार या जेनेटिक्स (DNA/Genes) में कैंसर का होना.
अगर आप इन सभी चीजों से दूरी बनाते हैं और अपनी लाइफस्टाइल में अच्छे बदलाव लाते हैं, तो आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.