रात को कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए? आचार्य बालकृष्ण ने बताया किन फूड्स से पेट को होता है नुकसान
Raat Mein Kya Na Khaye: अगर आप रात को बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं तो आपको सोचने की जरूरत है, क्योंकि कुछ चीजें पेट को काफी नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं. इसलिए इन चीजों से परहेज करना चाहिए.
Avoid These Foods: रात का खाना हमारे पाचन और नींद दोनों पर असर डालता है. आयुर्वेद के अनुसार भी माना जाता है कि रात में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना बेहतर माना जाता है. इसको लेकर योग गुरु और आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण भी समय-समय पर खानपान से जुड़ी ऐसी आदतों पर जोर देते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करती हैं. आपको भी उन चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए, क्योंकि कई बार रात के समय हम कुछ चीजें ऐसी खा लेते हैं तो देर से पचती हैं या पेट खराब कर देती हैं. बहुत सारे लोग रात को दही खा रहे हैं जो यकीनन खराब माना जा सकता है.
रात को क्या नहीं खाना चाहिए? | Raat Ko Kya Na Khaye
फाइड चीजें- रात में समोसा, कचौड़ी, पकोड़े, फ्रेंच फ्राइज और तली हुई चीजें खाने से पाचन धीमा हो सकता है. इससे गैस, अपच और पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है.
दही– रात को अक्सर लोग हल्का खाने के चक्कर में दही खाते हैं. मगर एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे हेल्थ को नुकसान हो सकता है.
अचार न खाएं- रात के वक्त बिल्कुल भी अचार नहीं खाना चाहिए. इससे पेट पर काफी असर पड़ सकता है. साथ ही, देर तक पेट में रहने की वजह से नुकसान हो सकता है.
मीठी चीजें- रात में ज्यादा मिठाई, केक, पेस्ट्री या शुगर वाले पेय पदार्थ खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और ज्यादा कैलोरी भी शरीर में जमा हो सकती है.
देर रात खाना क्यों न खाएं?
रात को बहुत देर से या एक साथ ज्यादा मात्रा में खाना खाने से पचाने में परेशानी हो सकती है, इसलिए कोशिश करें कि सोने से कम से कम 3 घंटे पहले रात का खाना खा लें.
रात के खाने में क्या शामिल करें?
आप रात के वक्त आसानी से पचने वाली चीजें शामिल करें जैसे- दाल, सूप, खिचड़ी या रोटी खाएं. बाकी खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं और भरपूर मात्रा में पानी पिएं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.