ऑफिस के तेज AC में बैठे रहने से शरीर में पनप सकती है यह गंभीर दिक्कत, वक्त रहते संभलना है जरूरी
Freezing AC Side Effects: ऑफिस में AC की कूलिंग आमतौर पर बहुत ज्यादा होती है. इससे छोटी-मोटी दिक्कतें ही नहीं बल्कि इस गंभीर स्वास्थ संबंधी कंडीशन का खतरा भी बढ़ जाता है.
एयर कंडीशनर की हवा शरीर को किस-किस तरह प्रभावित करती है.
---विज्ञापन---
AC Side Effects In Office: ज्यादातर ऑफिस में AC का तापमान सभी की सुविधानुसार रखा जाता है जोकि आमतौर पर बेहद कम ही होता है. इस शरीर जमा देने वाली ठंडक में बैठे रहने पर भी बहुत से लोग शॉल या जैकेट नहीं लेते हैं और दिनभर फ्रीजिंग AC में बैठे रहते हैं. लेकिन, इस फ्रीजिंग AC में बैठे-बैठे सिर्फ खांसी और जुकाम जैसी दिक्कतें ही नहीं होतीं बल्कि गंभीर कंडीशंस भी पनप सकती हैं. काम का तनाव, खानपान की खराब आदतें, लाइफस्टाइल का खराब होना और मूवमेंट की कमी के साथ ही अगर 8 से 10 घंटे जमा देने वाले AC में बैठा जाए तो ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) बढ़ने की दिक्कत हो सकती है.
AC में बैठे रहना और High BP की दिक्कत
हर समय एयर कंडीशन की डायरेक्ट हवा लगती रहे और दिनभर बैठे रहकर काम करना हो तो इस सिडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो सकती है. वहीं, खानपान का खराब होना इस समस्या को और ज्यादा बढ़ाता है. ना सिर्फ ज्यादा उम्र के लोग बल्कि युवाओं में भी हाई ब्लड प्रेशर के मामले ज्यादा देखे जाने लगे हैं.
---विज्ञापन---
इन दिक्कतों की भी बढ़ती है संभावना
श्वसन सबंधी दिक्कतें – फ्रीजिंग AC में बैठे रहने से श्वसन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. इससे गले में तकलीफ और ठंड लगने जैसी परेशानियां हो सकती हैं.
---विज्ञापन---
मसल्स में दर्द – एसी की तेज हवा मसल्स में दर्द की वजह बन सकती है. इससे कंधों और गर्दन में दर्द और जकड़न जैसी दिक्कतें हो जाती हैं.
स्किन और आंखों में इरिटेशन – AC के कारण हवा शुष्क होने लगती है जिससे त्वचा ड्राई हो जाती है और आंखों में जलन या खुजली हो जाती है.
---विज्ञापन---
सिर में दर्द – एसी में बैठे रहने से सिर में दर्द रहने लगता है. माइग्रेन के मरीजों की तबीयत भी बिगड़ सकती है.
दिल पर पड़ता है असर – तेज हवा में बैठे रहने पर दिल की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं. इससे खासतौर से हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो जाती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.