पानी पीने के सही नियम क्या हैं? एक्सपर्ट से जानिए हेल्दी रहने का सही तरीका
Drinking Water Health: पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन इसे सही तरीके से पीना भी उतना ही जरूरी है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर पानी को सही तरह से न पिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है.
सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं. Image Credit- News24
---विज्ञापन---
Drinking Water Rules: पानी के बिना इंसान नहीं रह सकता, क्योंकि यह शरीर की जरूरत है. प्यास बुझाने के साथ-साथ यह शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन को बेहतर बनाने, शरीर का टेंपरेचर और खाने को पचाने का काम करता है. अगर रोज सही मात्रा में पानी न पिया जाए तो परेशानी हो सकती है. हालांकि, सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है, क्योंकि इसको लेकर डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि पानी पीना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सही समय और सही तरीके से पीना भी उतना ही जरूरी है. कई लोग एक साथ बहुत ज्यादा पानी पी लेते हैं या प्यास लगने तक इंतजार करते हैं, जो हमेशा सही आदत नहीं मानी जाती. ऐसे में आइए जानते हैं पानी पीने के सही नियम, जिनका पालन करके आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं.
सुबह खाली पेट एक या दो गिलास पानी पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और दिन की अच्छी शुरुआत हो सकती है. आप हल्का या तेज गुनगुना पानी पी सकते हैं. इससे रात की जमा गंदगी बाहर निकल जाती है और आप लंबे वक्त तक हेल्दी रहते हैं.
एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने की बजाय पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीना बेहतर माना जाता है. इससे शरीर पानी का बेहतर इस्तेमाल कर पाता है. इसलिए बेहतर होगा कि एक साथ सारा पानी न पिएं और तीन सांस में पिएं यानी 1 गिलास को तीन बार खत्म करें.
बैठकर पानी पिएं
खड़े होकर या चलते वक्त बिल्कुल भी पानी न पिएं. इससे परेशानी हो सकती है, क्योंकि पानी कहीं भी जा सकता है. सही तरह पानी जाने से पेट में दर्द नहीं होता और न ही कोई बीमारी होती है. आप ज्यादा ठंडा पानी भी खड़े होकर न पिएं.
---विज्ञापन---
खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पिएं
खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं. इससे पेट में दर्द या खाना आसानी से नहीं पचता है. आप खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पी सकते हैं. हालांकि, अगर आपको जरूरत है तो पानी को पी लें, लेकिन बहुत कम मात्रा का इस्तेमाल करें.
पूरे दिन हर घंटे पानी पिएं
हर इंसान की पानी की जरूरत अलग होती है. उम्र, मौसम या हेल्थ के हिसाब से पानी की मात्रा होना जरूरी है. हालांकि, यह हर बार बदल भी सकती है. इसलिए पूरे दिन में आपको हर घंटे बाद थोड़ा पानी पीना चाहिए. इससे कई परेशानी हल हो सकती हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.