न्यूबॉर्न बच्चे को वायरल इंफेक्शन से कैसे बचाएं? AIIMS के डॉक्टर ने बताया सर्दी जुकाम हो जाए तो क्या करना चाहिए
Viral Infection: इस मौसम में बड़ों के साथ साथ बच्चे भी बीमार पड़ते हैं. अगर आपके घर में न्यूबॉर्न या एक साल का बच्चा है तो उनका बहुत ध्यान रखें और वायरल इंफेक्शन होने से बचाएं.
बीमार इंसान को बच्चे से रखें दूर. Image Credit- AI
---विज्ञापन---
Viral Infection For Newborns: न्यूबॉर्न की इम्युनिटी बहुत ही कमजोर होती है. अगर उनका शुरुआत में ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. मानसून में तो वायरल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि उनकी इम्युनिटी पूरी तरह से तैयार नहीं होती. इसलिए उन्हें कई तरह की बीमारियां होने लग जाती हैं. इसलिए बच्चों को वायरल इंफेक्शन से बचाना बेहद जरूरी है. खासकर सर्दी-जुकाम, खांसी या फ्लू जैसे संक्रमण घर के किसी सदस्य से बच्चे तक आसानी से पहुंच सकते हैं. इसको लेकर एम्स बच्चों के डॉक्टर अभिनव पंवार का कहना है कि इन दोनों पेरेंट्स को अपने बच्चे की देखभाल के साथ-साथ इंफेक्शन से बचाना चाहिए. अगर घर में किसी को सर्दी-जुकाम या वायरल इंफेक्शन है तो बच्चे से दूर रहें.
अगर परिवार में किसी सदस्य को सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार या वायरल इंफेक्शन है तो कोशिश करें कि वह नवजात के बहुत करीब न जाए. बच्चे को गोद में लेने, किस करने या चेहरे के बेहद पास जाने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है.
मां या पिता को सर्दी और जुकाम हो तो मास्क लगाएं
अगर बच्चे की मां या पिता बीमार हैं और बच्चे की देखभाल के लिए उनके पास रहना जरूरी है तो मास्क पहनना एक जरूरी सावधानी हो सकती है. खासकर बच्चे को गोद में लेते समय या उसके चेहरे के करीब रहने के दौरान मास्क पहनने से सांस की बूंदों के जरिए इंफेक्शन फैलने का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है.
इंफेक्शन में वायरस की मात्रा भी मायने रख सकती है. इसलिए नवजात को वायरस से बचाना समझदारी है. घर में कोई बीमार है तो बच्चे के कमरे में जाने की जरूरत कम रखें और उसके आसपास साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. बिना हाथ को धोए बच्चों को हाथ न लगाएं.
बच्चे को सर्दी-जुकाम हो जाए तो क्या करें?
अगर बच्चे को सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखाई दें तो बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न दें. छोटे बच्चों में नॉर्मल सर्दी भी कभी-कभी गंभीर रूप ले सकती है. बच्चे को फीडिंग कराते रहें और डॉक्टर की सलाह पर ध्यान रखें.\
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.