Yoga Day 2026: किचन बनेगा आपका मिनी जिम! खाना बनाते-बनाते करें ये हेल्दी एक्सरसाइज
Yoga Poses in Kitchen: हेल्दी रहने के लिए योग करना जरूरी है. अगर आपके पास वक्त नहीं है तो जिम जाने की बिल्कुल भी टेंशन नहीं लेनी है, क्योंकि हम आपको ऐसे पोज बताएंगे, जिन्हें किचन में खड़े-खड़े भी किए जा सकते हैं.
Yoga Poses For Weight Loss: आजकल लाइफ इतनी बेकार हो गई है कि लोगों को कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं. इसलिए डॉक्टर दवा के साथ-साथ एक्सरसाइज करने की भी सलाह देते हैं. योग करने से न सिर्फ शरीर फिट रहता है, बल्कि फैट में नहीं जमता. हालांकि, कुछ लोगों के पास बिल्कुल भी वक्त नहीं होता कि वो जिम जाकर योग करें या अपने ऊपर ध्यान दें. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको कुछ ऐसे योग के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें किचन में खाना बनाते वक्त भी किया जा सकता है.
किचन में किन एक्सरसाइज को कर सकते हैं | Yoga Poses in Kitchen
काउंटर पुश अप्स- किचन में रखी टेबल या काउंटर की मदद से योग कर सकते हैं. आप पुश अप्स कर सकते हैं. इसे करना बहुत ही आसान है, जिसे लगभग 10 बार करने से फायदा होगा. इस दौरान आपको शरीर को आगे की ओर झुकाना होगा. स्क्वॉट्स- जब भी आपको किसी भी डिश का इंतजार करना है तो कुर्सी पर बैठे-बैठे स्क्वॉट्स की मुद्रा बनाएं और खड़े हो जाएं. इससे आपको थाइज और लेग मजबूत होंगी. बस इसे करने का सही तरीका मालूम होना चाहिए. जॉगिंग योग- आप किचन में एक ही जगह खड़े होकर जॉगिंग पोजीशन बनाकर दोनों पैरों के साथ वॉक कर सकते हैं. इससे आपका वजन काफी हद तक कम होगा और आपको किसी भी तरह के पैसे भी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सुखासन मुद्रा- यह मुद्रा बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है. इसे तब किया जा सकता है जब आपका काम बैठने का हो या फिर सब्जियां काटनी हो. इस दौरान आप नॉर्मल बैठने के बजाय सुखासन मुद्रा में बैठें और कई तरह के लाभ उठाएं. कार्फ रेस एक्सरसाइज– आप कार्फ रेस एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और शरीर एक्टिव रहता है. यह आप किचन में किसी भी वक्त कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि सब्जी पकने के इंतजार करते वक्त यह एक्सरसाइज करें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.