क्या फैटी लिवर की बीमारी लाइफटाइम इफेक्ट करती है? एक्सपर्ट ने समझाया
अगर बीमारी शुरुआती स्टेज में है तो सही लाइफस्टाइल अपनाकर इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है. हालांकि, इस बीमारी को नजरअंदाज करने पर यह सिरोसिस और लिवर फेलियर जैसी बीमारी बन सकती है.
Fatty Liver Disease: आजकल फैटी लिवर एक आम समस्या बनती जा रही है. पहले इसे सिर्फ शराब पीने वाले या अनहेल्दी खाने वालों में देखा जाता था. अब गलत खाना, मोटापा, डायबिटीज और कम एक्सरसाइज करने वालों में नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज जैसी बीमारी देखी जा रही है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या फैटी लिवर एक बार होने के बाद पूरी जिंदगी असर करता है? एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग जैन अरोरा (एमबीबीएस) ने अपने एक वीडियो के माध्यम से बताया कि यह इस बात पर डिपेंड करता है कि यह बीमारी किस स्टेज में है और समय रहते इलाज या लाइफस्टाइल में बदलाव किए गए हैं या नहीं.
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि शुरुआती स्टेज का फैटी लिवर अक्सर रिवर्स किया जा सकता है. अगर इंसान समय पर वजन कंट्रोल करें, अच्छा खाना खाए, योग करें और शराब से दूरी बनाए तो लिवर में जमा फैट कम हो सकता है और लिवर काम करने लगता है.
अगर बीमारी शुरुआती स्टेज में है तो सही लाइफस्टाइल अपनाकर इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है. हालांकि, इस बीमारी को नजरअंदाज करने पर यह सिरोसिस और लिवर फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. इसलिए फैटी लिवर के संकेत मिलते ही एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
किन बातों का रखें ध्यान
हमें रोजाना कम से कम 45 मिनट तक योग करना चाहिए और अपना वजन धीरे-धीरे कम करें. इसके अलावा, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाना खाएं. अगर आपको कोई बीमारी है तो डायबिटीज, बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.