60 की उम्र में भी मजबूत रहेंगे दांत, डॉक्टर नीतू के बताए टिप्स को अपने रूटीन में करें शामिल
What Age Do Adults Start Losing Teeth: एक उम्र के बाद दांत गिरने लगते हैं, जिसकी वजह से खाने पीने में दिक्कत होती है. इसलिए आपको अभी से अपने दांतों की हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए, ताकि उन्हें हिलने या गिरने से बचाया जा सके.
इंसान की उम्र बढ़ने का साथ-साथ कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं भी हो जाती हैं जैसे- दांतों का कमजोर होना, कैविटी, मसूड़ों से खून आना और दांतों का हिलना आदि. अब तो दांतों की परेशानी आजकल के यंग लोगों में भी देखी जा रही है. वक्त से पहले दांत टूट रहे हैं और हेल्थ इफेक्ट हो रही है. हालांकि, इसको लेकर डॉक्टर और डेंटिस्ट नीतू अग्रवाल का कहना है कि अगर सही ओरल केयर रूटीन अपनाकर लंबे समय तक दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखा जा सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि दांतों की केयर करने के लिए सिर्फ ब्रश करना काफी नहीं है, बल्कि सही खानपान, सफाई और समय-समय पर डेंटल चेकअप कराना भी उतना ही जरूरी है. इसलिए आप भी हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें और अपने दांतों का ख्याल रखें.
दांतों का ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट द्वारा बताई गई चीजों का इस्तेमाल करें. यह चीजें आपको घर पर आसानी से मिल जाएंगी,
---विज्ञापन---
मुलेठी का इस्तेमाल- मुलेठी दांतों के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है. आप इसका इस्तेमाल कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं. बस आपको मुलेठी लेनी है और हल्की आंच पर पकाकर चबाना है. यकीनन कुछ ही दिनों में फायदा देखने को मिलेगा.
हल्दी का इस्तेमाल- हल्दी का इस्तेमाल काफी वक्त से किया जा रहा है. अगर आप हल्दी से दांत साफ करते हैं तो पुरानी चमक वापस आ जाएगी और मसूड़े अंदर से भी मजबूत बनेंगे.
---विज्ञापन---
ऑयल पुलिंग- तेल से मुंह भरकर कुल्ला करना या तेल को कुछ देर मुंह में रखने से भी फायदा हो सकता है. यह दांतों की हेल्थ को बरकरार रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद तरीका है.
नारियल खाना- आपको नारियल से दांत साफ नहीं करते हैं, बल्कि नारियल को खाना है. इससे दांत मजबूत होंगे और आप अच्छी तरह से अपने दांतों को साफ भी कर पाएंगे.