Global Fatty Liver Day 2026: लिवर का फैट कैसे कम करें? एक्सपर्ट की बताई ये 5 हेल्दी आदतें अपनाएं
Global Fatty Liver Day: फैटी लिवर से ज्यादातर लोग परेशान हैं, लेकिन इस बीमारी से बचा जा सकता है. अगर अपनी डाइट या फिर लाइफस्टाइल पर ध्यान दिया जाए. इसलिए आप ग्लोबल फैटी लिवर डे पर अपनी कुछ आदतों पर काम कर सकते हैं.
Fatty Liver Causes: फैटी लिवर अब एक आम समस्या बन गई है, जिसका कोई एक कारण नहीं है. इसके पीछे खराब खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बढ़ता मोटापा आदि जैसे कारण हो सकते हैं. फैटी लिवर तब होता है जब लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है. शुरुआत में इसके लक्षण नजर नहीं आते, लेकिन समय के साथ लिवर जरूरत से ज्यादा खराब हो सकता है. लिवर की समस्या सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं है, बल्कि एक ग्लोबल समस्या है. इसलिए हर साल 11 जून को ग्लोबल फैटी लिवर दिवस बनाया जाता है. इस मौके पर आप अपनी कुछ आदतों को बदलने का फैसला ले सकते हैं, ताकि लिवर का फैट कम किया जा सके.
लिवर पर फैट तब जमा होता है जब जरूरत से ज्यादा ऑयली सामान जाता है. यह ज्यादातर गलत खानपान, मोटापा और शराब की वजह से होता है. इसके बाद कई तरह की परेशानी होने लगती है.
एक्सरसाइज- आपको दवा से ज्यादा एक्सरसाइज पर ध्यान देना होता. इस दौरान 30 से 45 मिनट तक तेज चलना, साइकिल चलाना, योग या व्यायाम करने से शरीर में जमा फैट कम करने का काम करता है. पौष्टिक आहार- फैटी लिवर की स्थिति में खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. अपने आहार में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें और प्रोटीन जैसी चीजें शामिल करें. वहीं, तली-भुनी चीजों, प्रोसेस्ड फूड, अधिक चीनी और जंक फूड का सेवन सीमित करें. वजन कम करें- आपको अपना वजन कम करना होगा. इसके लिए अच्छी डाइट लें और फैट जमा करने वाली चीजों से दूर रहें. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर के कुल वजन में 5 से 10 प्रतिशत की कमी से भी काफी फर्क पड़ता है. पानी पिएं- फैटी लिवर में पानी औषधि की तरह काम करता है. पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और सारी चीजें दुरुस्त रहता है. इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं और लिवर को हेल्दी रखें. शराब या ड्रिंक्स को करें ना- शराब का अधिक सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर किसी इंसान को पहले से फैटी लिवर की समस्या है तो शराब से दूरी बनाना फायदेमंद हो सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.