Tea Lovers ध्यान दें! चाय के साथ इन चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी, आज ही छोड़ दें ये आदत
Chai Ke Sath Kya Nahi Khaye: चाय के बिना हम भारतीयों का गुजारा नहीं है. इसलिए कभी भी और कहीं भी चाय पी लेते हैं, लेकिन ऐसा करना हेल्थ के लिहाज से अच्छा नहीं है. कुछ चीजें हैं जिनके साथ चाय नहीं पीनी चाहिए.
Wrong Chai Combinations: भारत में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है. कुछ लोगों को सुबह की चाय पसंद होती है तो कुछ शाम की चाय के बिना खुद को फ्रेश महसूस नहीं करते है. ऐसे में कई बार लोग चाय के साथ ऐसी चीजें खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानादायक हो सकता है. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि कुछ चीजों के साथ मिलकर चाय जहर बन जाती है. ऐसे में अगर आपको दिन में कई बार चाय पीना पसंद है और इसके साथ-साथ कुछ खाते हैं तो थोड़ा सोचने की जरूरत है. चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन कुछ फूड्स के साथ मिलकर शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
चाय में मौजूद टैनिन शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर सकता है. इसलिए चाय के साथ या तुरंत बाद इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जैसे- पालक, चुकंदर, अनार या दालें आदि. ये चीजें आयरन की कमी वाले लोगों को बिल्कुल नहीं खानी चाहिए.
बेसन या ज्यादा तली-भुनी चीजें
चाय के साथ हम सबसे ज्यादा तली हुई चीजें खाना पसंद करते हैं, लेकिन समोसे, पकौड़े और नमकीन जैसी चीजें चाय के साथ खाने पर पाचन खराब कर देती हैं.
---विज्ञापन---
चाय के साथ क्या ना खाएं- Image Credit- Freepik
ठंडी चीजों के साथ चाय
गर्म चाय के साथ आइसक्रीम या ठंडी ड्रिंक लेना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता. इससे गले में परेशानियां हो सकती हैं और पाचन प्रभावित हो सकता है.
हल्दी वाली चीजें
हल्दी और चाय का कॉम्बिनेशन कुछ लोगों में पाचन संबंधी दिक्कत पैदा कर सकता है. कई एक्सपर्ट का कहना है कि खाली पेट अगर चाय के साथ हेल्दी चीजें खाई जाएं तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है.
---विज्ञापन---
नींबू वाली चीजें
चाय के साथ नींबू का सेवन कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह एसिडिटी और पेट में जलन बढ़ा सकता है. खासतौर पर खाली पेट ऐसा करने से बचना चाहिए.
चाय के साथ क्या खाएं?
आप चाय के साथ मखाना, भुना चना, ड्राई फ्रूट्स या मल्टीग्रेन बिस्किट जैसी चीजें खा सकते हैं. आप पोहा या उपमा जैसी चीजें खा सकते हैं और कुछ देर तक खाना बेस्ट नहीं माना जाता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.