क्या सोया प्रोटीन अंडे से बेहतर है? एक्सपर्ट ने बताया किसे डाइट में करें शामिल
Soya or Eggs Protein: सोया प्रोटीन और अंडा, दोनों ही पोषण से भरपूर और प्रोटीन के बेहतरीन जरिया है. इसलिए बिना सोचे समझे दोनों में से किसी एक को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप यह जरूरत जान लें कि इन दोनों में से किसमें ज्यादा प्रोटीन मिलेगा.
प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने, शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. जब भी प्रोटीन की बात होती है तो अंडा और सोया, दोनों का नाम सबसे पहले लिया जाता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर दोनों में से बेहतर कौन है? आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट डॉक्टर प्रमोद कुमार पांडे का कहना है कि डाइट में दोनों चीजों को शामिल किया जा सकता है, लेकिन ज्यादा सोयाबीन में ज्यादा प्रोटीन होता है.
अंडे को हाई क्वालिटी प्रोटीन का बेहतर स्रोत माना जाता है. इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड सही मात्रा में मौजूद होते हैं. एक बड़े अंडे में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन बी12, विटामिन डी, सेलेनियम और कोलीन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो दिमाग, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद हैं.
सोया में जरूरी आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं. टोफू, सोया चंक्स, सोया दूध और ऐडैमेम जैसे प्रोटीन के अच्छे सोर्स माने जाते हैं. सोया में फाइबर, आयरन और कई एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं. यह खासतौर पर शाकाहारी और वीगन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है.
किसमें ज्यादा मिलेगा प्रोटीन?
आपको 100 ग्राम अंडे में 13 ग्राम प्रोटीन मिलेगा और 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलेगी. आप अपने हिसाब से इन दोनों को शामिल कर सकते हैं, जिसमें हेल्दी चीजें जैसे- सोया चावल, सोया चंक्स फ्राई या अंडे की भुर्जी को खा सकते हैं.
---विज्ञापन---
क्या सोया प्रोटीन अंडे से बेहतर है?
अगर आपका लक्ष्य मसल्स बनाना और जल्दी रिकवरी पाना है तो अंडा अच्छी क्वालिटी वाले प्रोटीन की वजह से एक अच्छा कोर्स हो सकता है. वहीं,अगर आप शाकाहारी हैं तो सोया प्रोटीन अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.