बार-बार पेट खराब होने का मतलब इबोला वायरस तो नहीं? शुरुआती इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज
Ebola Ke Shuruati Lakshan: बार-बार पेट खराब होने का मतलब बिल्कुल नॉर्मल नहीं है. ऐसा कई मामलों में हो सकता है, लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक इबोला वायरस में होता है.
Ebola Virus Symptoms: आजकल मौसम बदलने, बाहर का खाना खाने या इंफेक्शन की वजह से पेट खराब होना आम बात है, लेकिन कई लोग बार-बार दस्त, उल्टी या पेट दर्द होने पर डर जाते हैं कि कहीं यह किसी गंभीर बीमारी, जैसे इबोला वायरस का संकेत तो नहीं. हालांकि, हर बार पेट खराब होना इबोला नहीं होता, लेकिन कुछ खास लक्षणों को नजरअंदाज करना भी सही नहीं है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आजकल इबोला वायरस काफी बढ़ गया है, जिसके शुरुआती लक्षण पहचान बहुत जरूरी है. हम आपको इस लेख में बताएंगे कि शरीर में इसके शुरुआती संकेत क्या हो सकते हैं.
Ebola Virus Disease यानी इबोला वायरस एक बेहद गंभीर वायरल बीमारी है, जो संक्रमित इंसान या जानवर के संपर्क में आने से फैल सकती है. यह बीमारी मुख्य रूप से अफ्रीकी देशों में ज्यादा देखी गई है और इसमें मौत का खतरा भी काफी अधिक होता है.
Image Credit- Freepik
क्या सिर्फ पेट खराब होना इबोला का संकेत है?
सिर्फ पेट खराब होना या दस्त लगना इबोला का सीधा संकेत नहीं माना जाता है. आमतौर पर फूड पॉइजनिंग, वायरल इंफेक्शन, खराब पानी या पेट की गड़बड़ी की वजह से भी ऐसा हो सकता है. अगर पेट खराब होने के साथ ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.
---विज्ञापन---
इबोला वायरस के शुरुआती लक्षण
इबोला के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल फीवर जैसे लग सकते हैं.
तेज बुखार होना
बहुत ज्यादा कमजोरी
सिरदर्द होना
मांसपेशियों में दर्द होना
गले में खराश होना
बार-बार उल्टी और दस्त
पेट में तेज दर्द होना
भूख कम लगना
किन लोगों को सावधान ज्यादा रहने की जरूरत?
आप ट्रैवल करना बंद कर दें और अगर कर रहे हैं तो इबोला से इफेक्ट देशों के नाम को हटा दें.
अगर किसी को यह बीमारी हो या कुछ संकेत नजर आएं तो इसे नजरअंदाज ना करें.
कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं?
अगर पेट खराब होने के साथ ये लक्षण दिखें तो देरी न करें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.