Colon Cancer: कब्ज होने पर आंतों में क्या होता है? मनीष आचार्य जी ने बताए ये संकेत
Colon Cancer Symptoms: अगर आपको लगातार कब्ज रहता है तो इसे नजरअंदाज न करें. क्योंकि यह एक बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है. इसलिए वक्त रहते डॉक्टर से संपर्क करें और कब्ज रहने की असल वजह जानें-
कब्ज रहने से क्या आंतों का कैंसर होता है? Image Credit- Freepik
---विज्ञापन---
Badi Aant Ke Cancer Ke Lakshan: कब्ज रहना एक आम समस्या है, जिसका इलाज वक्त पर कर लेना चाहिए. लेकिन अगर कब्ज पुराना हो गया है, लाख कोशिशों के बाद भी खत्म नहीं हो रहा तो आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है. मनीष आचार्य जी के अनुसार लगातार कब्ज रहने की वजह से बड़ी आंतों का कैंसर हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि कब्ज रहने की वजह से हमें मल त्यागने में दर्द होता है, जिससे आंतों पर जोर पड़ता है. आगे जाकर यह कैंसर बन सकता है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि कब्ज होने पर आंतों में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं और किन संकेतों को गंभीरता से लेना हमारे लिए जरूरी है.