हैवी पीरियड्स को मैनेज करने के लिए क्या करें? डाइट में इन चीजों को शामिल करने से मिल सकता है आराम
Foods For Periods: महिलाओं को पीरियड्स में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं. दर्द और ज्यादा खून आने की समस्या का सामना हर महिला करती है, लेकिन इसे कम करने के लिए क्या करना चाहिए यह जानना जरूरी है.
Foods for Periods Pain: पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को जरूरत से ज्यादा ब्लीडिंग होती है. इसलिए कुछ महिलाएं परेशान रहती हैं और कमजोरी, थकान, चक्कर आना और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी महसूस करती हैं. हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हैवी पीरियड्स के पीछे कोई बीमारी हो. इसके पीछे हार्मोनल चेंज या कोई दूसरा हेल्थ इशू हो सकता है. इसलिए कुछ भी पहले से मान लेना गलत है. इसको लेकर बाबा रामदेव का कहना है कि इस दौरान योग मददगार साबित हो सकते हैं और डाइट में बदलाव करना भी अच्छा माना जाता है. आइए जानते हैं कि हैवी पीरियड्स के दौरान डाइट में किन चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
हैवी पीरियड्स को मैनेज करने के लिए क्या करें? | What to Eat in Periods to Reduce Pain
आयरन से भरपूर फूड्स खाएं– हैवी ब्लीडिंग की वजह से आयरन की कमी का खतरा बढ़ जाता है, जिससे एनीमिया हो सकता है. इसलिए पालक, मेथी, चुकंदर, दाल, राजमा, छोले, गुड़, तिल और किशमिश जैसी आयरन वाली चीजें खाएं.
विटामिन C वाली चीजें खाएं- विटामिन सी शरीर में आयरन को बेहतर बनाता है. संतरा, मौसंबी, आंवला, अमरूद, नींबू और शिमला मिर्च जैसी चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं– अंडे, पनीर, दही, दूध, दालें, सोया, चिकन और मछली जैसे प्रोटीन वाली चीजें शरीर को एनर्जी देने और रिकवरी में मदद करते हैं. आप भी अपनी डाइट में शामिल करें.
मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स खाएं– मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम देने और पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है. इसके लिए बादाम, कद्दू के बीज, मूंगफली, पालक और साबुत अनाज खाएं.
ओमेगा-3 फैटी एसिड को बढ़ा दें– अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और फैटी फिश में मौजूद ओमेगा-3 सूजन और दर्द को कम करने में अच्छा माना जाता है. आप भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
किन चीजों से बचें?
आप ज्यादा नमक न खाएं और प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहें. इससे पीरियड्स में दिक्कत हो सकती है.
ज्यादा चीनी खाने से आपको नुकसान हो सकता है और ज्यादा कॉफी पीना भी ठीक नहीं है.