Jana Nayagan Vs Dhamaal 4 Box Office collection: विजय की ‘जन नायकन’ ने पकड़ी रफ्तार, ‘धमाल 4’ ने छापे इतने करोड़, जानें दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने 24 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं साउथ सुपरस्टार विजय की मूवी ‘जन नायकन’ भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. आज हम आपको दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन के बारे में बताएंगे.
Jana Nayagan vs Dhamaal 4 ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?
---विज्ञापन---
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी. इस मूवी में अजय के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी अहम किरदार में नजर आए थे. इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत मिली थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.00 रुपये छाप डाले थे. वहीं थलपति विजय की जन नायकन ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये का बेहतरीन कलेक्शन किया था. चलिए जानते हैं कि दोनों मूवीज ने अब तक कितने का बिजनेस किया है.
अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं. लेकिन मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. ‘धमाल 4’ ने पहले वीक पर 96 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे हफ्ते 40.65 करोड़ छाप डाले थे. हालांकि, मूवी की कमाई तीसरे वीक काफी धीमी पड़ गई थी. फिल्म ने तीसरे हफ्ते 19.25 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था. फिल्म ने आज यानी 02 अगस्त को खबर लिखे जाने तक 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने 24 दिनों में 160.85 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है.
वहीं थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की बात करें, तो यह मूवी 23 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस मूवी को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. कथित तौर पर विजय की ‘जन नायकन’ उनकी आखिरी फिल्म है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ छापे थे. ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए आज 11 दिन हो चुके हैं फिल्म ने 11वें दिन खबर लिखे जाने तक 9.24 करोड़ कमाए हैं. इस मूवी ने 11 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 174.14 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस मूवी में विजय के साथ बॉबी देओल और पूजा हेगड़े अहम भूमिका में नजर आईं हैं.
हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Jana Nayagan Vs Dhamaal 4 Box Office collection: विजय की ‘जन नायकन’ ने पकड़ी रफ्तार, 'धमाल 4' ने छापे इतने करोड़, जानें दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन