OTT पर गर्दा उड़ा रही 135 मिनट की ये सस्पेंस-थ्रिलर, आखिरी सीन तक नहीं लगा पाएंगे असली गुनहगार का पता
आप भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. आज हम एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं, जिसका हर सीन आपको हैरान कर देगा. यह फिल्म आपको अंत तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देगी. आइए जानते हैं इस मूवी के बारे में.
OTT पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन फिल्म तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलने वाला है. आप इस मूवी को 135 मिनट यानी 2 घंटे 15 मिनट में पूरा कर सकते हैं. इस मूवी का हर सीन आपको बिलकुल भी बोर नहीं होने देगा.
हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो साल 2021 में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. फिल्म की कहानी का आगाज एक विवाहित जोड़े से होता है, जो अपनी शादी के बाद से ही कुछ भी ठीक नहीं होता है. कपल यानी रानी और ऋषु को शादी के बाद से ही जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. इसी दौरान रानी की मुलाकात नील से होती है.
आपको बता दें कि जब यह मूवी आगे बढ़ती है, तो हर कोई एक हत्या के शक के घेरे में आ जाता है. इस मूवी में कई ऐसे रहस्य आते हैं, जो ऑडियंस को अंत तक बांधकर रखती है. इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना शानदार है कि हर कोई इसे देखकर शॉक रह जाता है. हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, उस फिल्म का टाइटल ‘हसीन दिलरुबा’ है. इस मूवी में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, हर्षवर्धन राणे, अदिति चौहान और आशीष वर्मा अहम किरदार में नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है. इस फिल्म को आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं. इस मूवी को IMDb पर 10 में से 6.9 की रेटिंग मिली है.