‘जो भी जंतर-मंतर पर हुआ…’, CJP के विरोध प्रदर्शन पर बोले Piyush Mishra, एक्टर ने छात्रों को किया सपोर्ट
Piyush Mishra on Students Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही है. इस बीच अब पीयूश मिश्रा ने भी छात्रों को सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
Piyush Mishra on Students Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही है. छात्रों के समर्थन में टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया के कई सितारें आगे आए हैं. इस बीच अब अभिनेता पीयूष मिश्रा ने भी छात्रों को सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं कि पीयूष मिश्रा ने छात्रों को लेकर क्या कहा है?
पीयूष मिश्रा ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, पीयूष मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि इंकलाब जिंदाबाद. अपने इस वीडियो में उन्होंने कहा कि जो कुछ भी जंतर-मंतर पर हुआ वो बहुत दुखद था. मैं छात्रों के साथ में हूं. मैं कहना चाहता हूं कि जो भी हुआ वो बहुत दुखद था.
उन्होंने आगे कहा कि इसके पीछे जो भी वजहें थीं, पुलिस को चोट पहुंची, बच्चों को चोट पहुंची. सबकुछ गलत था. ये सब बच सकता था, अगर आप पहले से इस पर ध्यान देते. अगर आप उसी वक्त उठकर आते, जिस वक्त वो जंतर-मंतर पर बैठे थे, तो शायद बेहतर रहता. ये सब बहुत दुखद था.
लोगों ने दिया रिएक्शन
पीयूष ने आगे कहा कि प्लीज ये बच्चों का केस है. बच्चे देश का भविष्य हैं. इस पर तो आप संज्ञान लिजिए सर. धन्यवाद. अब एक्टर का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और सभी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि सिर्फ पीयूष मिश्रा ही नहीं बल्कि इस मामले पर कई फिल्मी सितारों ने अपना रिएक्शन दिया है और छात्रों को सपोर्ट किया है.
सेलेब्स ने किया सपोर्ट
इस मामले पर सोनू सूद, वीर दास, दीया मिर्जा, सोहा अली खान, अदिति राव हैदरी, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, राजकुमार राव, विशाल डडलानी, स्वरा भास्कर, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, नंदिता दास, आयुष शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, ऋतिक रोशन और स्क्रीनराइटर सुतापा सिकदर समेत कई अन्य लोगों ने ऑनलाइन पोस्ट शेयर कर सरकार से बातचीत करने की अपील की है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि आगे क्या होता है.