‘मोदी है तो मुमकिन है’ गाने को लेकर ट्रोल हुए Rajkummar Rao, तो एक्टर ने दिया जवाब
Rajkummar Rao: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को ट्रोल किया जा रहा है, जिस पर एक्टर ने अपनी सफाई पेश की है. आइए जानते हैं कि आखिर राजकुमार का इस ट्रोलिंग पर क्या कहना है?
Rajkummar Rao: बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन को सपोर्ट किया है. इस बीच अभिनेता राजकुमार राव ने भी छात्रों को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, लेकिन उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. राजकुमार राव को उनके गाने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ को लेकर एक यूजर ने उन्हें सुनाया तो एक्टर ने इसका जवाब दिया है. आइए जानते हैं कि राजकुमार ने इसको लेकर क्या कहा है?
‘मोदी है तो मुमकिन है’ गाने को लेकर ट्रोलिंग
दरअसल, राजकुमार राव को ‘मोदी है तो मुमकिन है’ गाने को लेकर ट्रोल किया गया. राजकुमार राव के इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक्टर के गाने की लाइन- मोदी है तो मुमकिन है लिखा है. राजकुमार के इस पोस्ट पर यूजर ने लिखा है कि कहना क्या चाहते हो? सिर्फ कहने के लिए बयान मत दो.
उन्होंने आगे लिखा कि जो लिखा है उसे दोबारा पढ़ो और समझने की कोशिश करो. अगर तुम एक दृढ़ निश्चयी इंसान कहलाना चाहते हो, तो किसी एक पक्ष का साथ दीजिए. 20 तारीख को जो हुआ उसके बाद यहां कोई बीच का रास्ता नहीं है. वहीं, एक और यूजर ने कहा कि क्या समाज को सुनना चाहिए? इतने सारे शब्दों का इस्तेमाल कुछ ना कहने के लिए किया जाता है.
यूजर्स ने किया ट्रोल
इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि मेरे मन में आपके लिए बहुत सम्मान था, लेकिन आपने एक प्रोपेगैंडा सॉन्ग की वजह से इसे खो दिया. मैंने कभी आपकी कोई मूवी मिस नहीं की थी, कभी नहीं सोचा था कि आप इतनी आसानी से बिक जाएंगे बल्कि आप तो नए जेनरेशन के कलाकारों के लीड माने जाते थे.
Rajkummar Rao commented on Instagram and indirectly revealed that he was pressured to be part of a Modi song. This shows how the government is exerting influence on Bollywood, but now people are beginning to speak up. https://t.co/1CEoqtxCFxpic.twitter.com/UI9mEJn2Ue
अब इसी पोस्ट पर एक्टर ने अपनी बात रखी है, जिसे लेकर वो और भी ज्यादा ट्रोल होते नजर आ रहे हैं. राजकुमार राव ने अपने बचाव में लिखा है कि मैं अपनी अंतरात्मा कभी बेच नहीं सकता दोस्त और एक गाना ये तय नहीं कर सकता कि मैं कौन हूं, कि मैं किस चीज के लिए खड़ा हूं और जिंदगी में मेरे क्या सिद्धांत हैं.
राजकुमार ने कहा कि आप कभी नहीं जान सकते कि कितना दबाव होता है, मैं जो सही है उसके लिए खड़ा हूं और जो हमें एक इंसान के तौर पर जोड़े रखता है उसके लिए खड़ा हूं. उन्होंने आगे लिखा कि जब तक मेरा जमीर साफ है और मैं पूरी मेहनत से काम करता हूं, तब तक और कुछ मायने नहीं रखता. जो लोग मुझे पर्सनली जानते हैं, वे जानते हैं कि मैं कौन हूं और उम्मीद है कि एक दिन मैं आपका सम्मान वापस पा सकूंगा. मैं आपके जीवन में सौभाग्य और सुख की कामना करता हूं. ईश्वर आपका भला करें.