‘नो वीआईपी ट्रीटमेंट…’, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी टाइट सिक्योरिटी, 51 साल की हसीना का वीडियो वायरल
Bollywood Actress Video Viral: अभिनेत्री प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला और इस वीडियो में क्या है?
Bollywood Actress Video Viral: बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर एयरपोर्ट पर नजर आते रहते हैं. अभिनेत्री प्रीति जिंटा मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट की सिक्योरिटी साफ नजर आई और कोई वीआईपी ट्रीटमेंट भी नहीं दिखा, जिससे अब फैंस और यूजर्स सिक्योरिटी ऑफिसर की भी तारीफ कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
प्रीति जिंटा का वीडियो वायरल
दरअसल, आज मंगलवार को प्रीति जिंटा को एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान एक्ट्रेस बेहद कूल लुक में नजर आईं, लेकिन सुरक्षा अधिकारी ने एक्ट्रेस को ऐसे ही नहीं जाने दिया. जी हां, सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एंट्री पर चेकिंग के दौरान एक सुरक्षा अधिकारी ने उनसे चश्मा हटाने को कहा है.
इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि इस दौरान शायद प्रीति इससे थोड़ी नाराज थीं, लेकिन अधिकारी ने अपना काम पूरा किया और एक्ट्रेस को चश्मा हटाने के लिए कहा. अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग जांच अधिकारी की तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट्स भी किए हैं.
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छा ऑफिसर. दूसरे यूजर ने कहा कि बस इतनी बराबरी होनी चाहिए देश में. तीसरे यूजर ने कहा कि भगवान का शुक्र है कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिला. एक अन्य यूजर ने कहा कि ये जरूरी है. एक और यूजर ने कहा कि अच्छा काम किया है, उनके साथ सहयोग करना चाहिए. इस तरह अब सभी ऑफिसर की तारीफ कर रहे हैं.
---विज्ञापन---
फिल्म ‘बटवारा 1947’
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने किसी सेलिब्रिटी को अपने चश्मे हटाने के लिए कहा हो. जी हां, इससे पहले भी हमने सेलेब्स के कई ऐसे ही वीडियो देखे हैं, जिसमें सुरक्षा अधिकारी ने सेलेब को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया. वहीं, अगर प्रीति की बात करें तो वो फिल्म ‘बटवारा 1947’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.