कृति सेनन के विवादित रक्षाबंधन विज्ञापन को कंपनी ने हटाया, एक्ट्रेस के पहनावे पर उठे थे सवाल
Kriti Sanon Raksha Bandhan Advertisement Remove: कृति सेनन के विवादित रक्षाबंधन के विज्ञापन को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है. कंपनी ने बढ़ते विवाद को देखते हुए इस विज्ञापन को हटाने का ही फैसला किया है.
(Pic Credit- Instagram) कंपनी ने हटाया कृति सेनन का विवादित विज्ञापन
---विज्ञापन---
Kriti Sanon Raksha Bandhan Advertisement Remove: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का रक्षाबंधन का विज्ञापन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है. इस विज्ञापन में एक्ट्रेस ने जो कपड़े पहने है, उसके लिए एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया. वहीं अब विवाद को देखते हुए कंपनी ने इस विज्ञापन को हटा दिया है. जब से सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को रिलीज किया गया था, तभी से ये विवादों में घिर गया था. कांग्रेस लीडर राहुल गांधी और बीजेपी की मंडी सांसद कंगना रनौत के बीच भी इसको लेकर बहसबाजी हो गई थी. अब कंपनी ने इस विज्ञापन को ही हटा दिया है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
कंपनी ने हटाया विज्ञापन
बढ़ते विवाद के चलते जूलरी ब्रांड GIVA ने इस विज्ञापन को अपने सोशल मीडिया पेज से भी हटा दिया है. साथ ही उन्होंने अपने अकाउंट पर ऐलान किया है कि इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि विज्ञापन का उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. साथ ही बयान में कहा गया है कि हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का दिल से सम्मान करते हैं.
दरअसल जूलरी ब्रांड के रक्षाबंधन के नए विज्ञापन में कृति सेनन अपने ऑन स्क्रीन भाई को राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्रालेट पहने दिखाई दे रही हैं. कृति सेनन का ये पहनावा ऑडियंस को पसंद नहीं आया और पब्लिक ने कृति सेनन के पहनावे पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. यहां तक कि कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे पर बात करते हुए कृति सेनन के आउटफिट को गलत बताया और उन्हें कहा कि बिकिनी पहनकर अपने भाई को राखी कैसे बांध सकते हैं. इसके बाद से इस मुद्दे ने और तूल पकड़ ली.
वहीं कंगना रनौत के बयान के बाद कृति सेनन के सपोर्ट में राहुल गांधी में उतर गए थे. राहुल गांधी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि एक औरत क्या पहनती है और क्या नहीं ये उसकी चॉइस होती है. महिलाओं को आजादी के साथ जीने पर ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए और जो भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं बंद कर देना चाहिए. वहीं सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का ये बयान भी काफी वायरल हुआ. हालांकि अब विवाद को शांत करने के लिए जूलरी कंपनी ने ही रक्षाबंधन के विज्ञापन को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से हटा दिया गया है.