Nora Fatehi के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद, अश्लीलता को लेकर भड़के अरमान मलिक
बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फतेही के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. इतना ही नहीं सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने को लेकर निराशा जाहिर की है. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में
बॉलीवुड की जानी-मानी डांसर नोरा फतेही अपने डांस मूव्स के लिए काफी मशहूर हैं, उनके डांस मूव्स का हर कोई कायल है. नारा एक बार फिर अपने तड़पते भड़कते गानों के साथ लौटी है. लेकिन इस बार उनके गाने को लेकर जोरदार विवाद हो रहा है. इस गाने का टाइटल ‘सरके चुनर तेरी सरके’है. यह गाना अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का है. हालांकि, जब यह गाना रिलीज हुआ, तो सोशल मीडिया पर इस गाने की लिरिक्स को लेकर काफी विवाद बढ़ गया है.
This showed up on my timeline and I had to replay it just to make sure I heard it right. Sad to see commercial songwriting hit a new low.. https://t.co/BMMABqblnW
आपको बता दें कि नोरा के इस गाने को लेकर सिंगर अरमान मलिक ने भी आपत्ति जताई है. दरअसल, यह गाना 15 मार्च 2026 को रिलीज किया गया है, जिसमें नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आए हैं. यह गाना जैसे ही रिलीज हुआ, तो जमकर वायरल होने लगा. इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘ये गाना मेरी टाइमलाइन पर दिखा और मैंने इसे रीप्ले किया, सिर्फ ये कंफर्म करने के लिए क्या मैंने सही सुना या नहीं. लेकिन दुख की बात है कि कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का स्तर इतना गिर गया है’
केडी: द डेविल के इस गाने में नोरा फतेही घाघरा चोली पहने डांस करते हुए नजर आ रही है. लेकिन इस गाने के बोल अश्लीलता से भरे हुए हैं. नोरा फतेही के इस गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ मंगली ने गाया है. इतना ही नहीं इस गाने के बोल को रकीब आलम ने लिखा है. ‘केडी: द डेविल’ फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें रमेश अरविंद, वी. रविचंद्रन और शिल्पा शेट्टी नजर आने वाली है.