‘अपनी मर्जी से जीने के लिए…’, Kangana Ranaut ने Gen Z को दी सलाह, क्या बोलीं एक्ट्रेस?
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस के बयानों की चर्चा हो रही है.
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. बीते कुछ समय से भी एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बीच अब कंगना ने कंगना रनौत ने एक बार फिर से जेन जी को लेकर सलाह दी है. आइए जानते हैं कि जेन जी को गटरछाप कहने वाली कंगना का अब क्या कहना है?
कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस पोस्ट में कंगना ने बताया है कि उनकी मुलाकात दो जेन जी लड़कियों से हुई. इस दौरान उनके और कंगना के बीच जो बात हुई, वो उन्होंने शेयर की है. साथ ही एक जरूरी सीख भी दी है. कंगना ने कहा कि आज जिम में मेरी मुलाकात दो जेन जी लड़कियों से हुई, जिन्हें मैं जानती हूं.
---विज्ञापन---
क्या बोलीं कंगना?
कंगना ने आगे लिखा कि उन्होंने मुझसे पूछा कि कंगना दीदी, हम डिजिटल जमाने में पैदा हुए हैं और सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, एआई वगैरह हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं. हममें से ज्यादातर लोग इनका इस्तेमाल करते हैं और कुछ तो इनके बिना रह भी नहीं सकते. हर कोई अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने की आजादी चाहता है.
अपनी मर्जी से जीने के लिए… कंगना
इस पर मैंने उन युवा लड़कियों से कहा कि हां, आप अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने के लिए आजाद हैं, बशर्ते आप दूसरों के बच्चों को पहाड़ से नीचे ना फेंक दें या उनके कई टुकड़े ना कर दें. कंगना ने आगे लिखा कि मैंने उन लड़कियों से कहा कि ऐसे बहुत से मामले सामने आ रहे हैं, जहां लिबरल (उदारवादी) और कंजर्वेटिव (रूढ़िवादी) जीवनशैली के बीच टकराव हो रहा है.
---विज्ञापन---
जेन जी को कहा था गटरछाप
एक्ट्रेस ने कहा कि कई बच्चे बिना किसी गलती के मारे जा रहे हैं, जो हमारे लिए चिंता का विषय है. इसलिए वो इस बात से सहमत हुईं कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है. साथ ही कंगना ने जेन जी को फ्रेंडशिप डे की बधाई भी दी. गौरतलब है कि कंगना के बयान तब आया है, जब उन्होंने कुछ ही समय पहले कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद अभद्र व्यवहार करने वाले जेन जी को गटरछाप कह दिया था.