Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए किसने ली सबसे ज्यादा फीस? कोई ले गया करोड़ों, तो किसी की लाखों में सिमटी सैलरी
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की कास्ट की फीस रिवील हो गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए किसने कितनी फीस चार्ज की है?
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai. image credit- social media
---विज्ञापन---
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जो लोगों को पसंद आया है. इस बीच अब फिल्म की कास्ट की फीस की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसने कितनी फीस ली है और फिल्म का सबसे महंगा स्टार कौन है?
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कास्ट की फीस
वरुण धवन
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन लीड किरदार में है. फिल्म के लिए वरुण की फीस 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसी के साथ वरुण धवन इस फिल्म के सबसे महंगे एक्टर हैं. हालांकि, वरुण धवन ने लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं दी है, ऐसे में इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं.
---विज्ञापन---
पूजा हेगड़े
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली है. इस फिल्म से पूजा हेगड़े पहली बार वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. फिल्म के लिए एक्ट्रेस की फीस की बात करें तो उन्होंने 4 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है.
मृणाल ठाकुर
इसके अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के लिए मृणाल ठाकुर ने 5 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज किए हैं.
---विज्ञापन---
मौनी रॉय
पूजा और मृणाल के अलावा फिल्म में मौनी रॉय भी अपना जलवा दिखाती नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 1.50 करोड़ रुपये की फीस मिली है.
राकेश बेदी
इसके अलावा इस फिल्म में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में जमील जमाली का रोल प्ले कर सुर्खियों में आए राकेश बेदी भी हैं, जिन्होंने फिल्म के लिए 70 लाख रुपये की फीस चार्ज की है.
---विज्ञापन---
चंकी पांडे
साथ ही फिल्म में चंकी पांडे भी हैं और इस फिल्म के लिए उन्होंने 90 लाख रुपये की फीस ली है. बता दें कि सभी स्टार्स की फीस रिपोर्ट्स के आधार पर है और किसी की भी फीस को लेकर काई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.