‘जब तक बहुत देर…’, Fatima Sana Shaikh ने Sonam wangchuk को लेकर जताई चिंता, कही ये बात
Fatima Sana Shaikh, Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को लेकर हर किसी की चिंता बढ़ती जा रही है. बॉलीवुड सेलेब्स सोनम का सपोर्ट कर रहे हैं. इस बीच फातिमा सना शेख ने भी उन्हें लेकर चिंता जताई है.
Fatima Sana Shaikh, Sonam Wangchuk. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA
---विज्ञापन---
Fatima Sana Shaikh, Sonam Wangchuk: सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक शिक्षा सुधारक के तौर पर मशहूर सोनम वांगचुक की चर्चा हो रही है. इस बीच अब बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है और उन्हें लेकर पोस्ट शेयर करते हुए चिंता जाहिर की है. अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने भी अब सोनम की बिगड़ रही तबीयत पर चिंता जाहिर की है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस का क्या कहना है?
फातिमा ने शेयर किया पोस्ट
फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में फातिमा ने सोनम की तीन फोटोज शेयर की हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए फातिमा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि अब 19 दिन बीत चुके हैं, हम तब तक इंतजार नहीं कर सकते, जब तक बहुत देर ना हो जाए.
फातिमा ने आगे लिखा कि सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति, जिन्होंने इस देश के लिए इतना कुछ किया है, उन्हें अपनी बात सुनाने के लिए अपने स्वास्थ्य को जोखिम में नहीं डालना चाहिए. आपकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो, एक छात्र का भविष्य रक्षा के योग्य है और उनके जैसे व्यक्ति को इस तरह बिगड़ते देखना वाकई दिल दहला देने वाला है.
हम उनके साथ खड़े रहें- सना शेख
एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा कि मुझे उम्मीद है कि इसका अंत बातचीत से होगा ना कि सोनम वांगचुक को खोने से, आज के युवा इस राष्ट्र को आगे ले जाएंगे. हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि उनके साथ खड़े रहें और एक निष्पक्ष भविष्य के उनके अधिकार का समर्थन करें.
लगातार खराब हो रही सोनम वांगचुक की तबीयत
इसके अलावा फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी सोनम को लेकर कई पोस्ट शेयर किए हैं. गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं, उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. ऐसे में अब कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें अपना सपोर्ट दिया है. देखने वाली बात होगी कि अब आगे क्या होगा.