‘डिलीट कर दो मेरी Playlist!’ छात्र आंदोलन के समर्थन में Arijit Singh का दिखा ‘रौद्र रूप’, फैंस को दिया कड़क जवाब
Arijit Singh On Student Protest: बॉलीवुड के कई सितारों में जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के लिए समर्थन दिखाया गया है. अब सिंगर अरिजीत सिंह भी इस प्रदर्शन के समर्थन में बोल रहे हैं. उन्होंने फैंस के अफसोस करने पर भी कड़क अंदाज में बात कही है. आइए जानते हैं.
Arijit Singh On NEET Paper Leak: मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन यानी CJP Protest. का खुलकर समर्थन किया है। सोमवार को छात्रों के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज पर अरिजीत का ‘रौद्र रूप’ देखने को मिला, जहां उन्होंने सोशल मीडिया पर नेताओं और प्रशासन को जमकर फटकार लगाई.
इस दौरान जब एक असंतुष्ट फैन ने उनसे नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने सिंगर के लिए सम्मान खो दिया है, तो अरिजीत ने बेहद बेबाक जवाब देते हुए कहा कि “तुम मेरी सारी प्लेलिस्ट डिलीट कर सकते हो और मेरे अस्तित्व को भूल सकते हो… लेकिन इससे मेरी राय नहीं बदलेगी.”
अरिजीत सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट
अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया (X) हैंडल पर बेहद आक्रामक अंदाज में लिखा, ‘हेलो नेता, मंत्री!! क्या चल रहा है भाई!! अपने आपको भगवान समझ लिया है क्या?’ पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने आगे लिखा कि “यार अब तो स्टूडेंट्स को मार रहे हैं यहां आप लोग. क्या तुम्हें शर्म नहीं आती? हर चीज याद रखा जाएगा! हर हर महादेव!”” इसके साथ ही उन्होंने बदलाव का संकेत देते हुए लिखा कि ‘परिवर्तन ही एकमात्र शाश्वत सत्य है.’
सोशल मीडिया पर जब कुछ ट्रोलर्स और फैंस ने उन्हें अनफॉलो करने या बायकॉट करने की बात कही, तो अरिजीत ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें अपने करियर या फैंस खोने का कोई डर नहीं है और वे छात्रों के हक में अपनी आवाज उठाते रहेंगे. बता दें कि अरिजीत सिंह फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं जो विवादों से दूर रहते हैं. इस बार सरकार और प्रशासन के खिलाफ उनका यह बेहद कड़ा रुख फैंस के लिए चौंकाने वाला है.