‘मेरा दिल तोड़…’, Alia Bhatt ने भी किया छात्रों का समर्थन, कही ये बात
Alia Bhatt on Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही है. इस बीच अब आलिया भट्ट ने भी छात्रों का समर्थन किया है.
Alia Bhatt on Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही है. छात्रों के समर्थन में टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया के कई सितारें आगे आए हैं. बीती रात बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने छात्रों के समर्थन में पोस्ट शेयर किया. इस बीच अब ‘अल्फा’ एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी छात्रों को सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं कि आलिया ने क्या कहा है?
आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में आलिया ने लिखा कि पिछले कुछ दिनों ने बार-बार मेरा दिल तोड़ा है और फिर उम्मीद के साथ उसे जोड़ा भी है. अपनी बात पर डटे हर छात्र के पीछे एक सपना, एक परिवार की उम्मीद और अनगिनत त्याग का सफर छिपा है.
आलिया ने लिखा कि वो सिर्फ खुद का ही नहीं, बल्कि उन सभी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन्होंने उनका साथ दिया है और साथ ही वे आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर रास्ता भी बना रहे हैं. उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूं. उनका संकल्प हम सबके लिए एक आईने की तरह है, जो हमसे पूछता है कि क्या हम सच में उन लोगों की बात सुन रहे हैं, जो इस देश के भविष्य के वारिस होंगे और इसे शेप देंगे?
सलमान खान ने भी किया पोस्ट
एक्ट्रेस ने कहा कि छात्रों के लिए, छात्रों द्वारा, भविष्य उन्हीं का है. जय हिंद. आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर लोगों ने अपना-अपना रिएक्शन दिया है. गौरतलब है कि आलिया भट्ट और सलमान खान के पहले भी की फिल्मी और टीवी स्टार्स ने छात्रों को सपोर्ट दिया है. प्रकाश राज, शबाना आजमी जैसे सितारे इस आंदोलन में शामिल हुए.
इन सेलेब्स ने भी किया समर्थन
इनके अलावा सोनू सूद, वीर दास, दीया मिर्जा, सोहा अली खान, अदिति राव हैदरी, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, राजकुमार राव, विशाल डडलानी, स्वरा भास्कर, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, नंदिता दास, आयुष शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, ऋतिक रोशन और स्क्रीनराइटर सुतापा सिकदर समेत कई अन्य लोगों ने ऑनलाइन पोस्ट शेयर कर सरकार से बातचीत करने की अपील की है.