---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

‘рдХрдИ рдорд╣реАрдиреЛрдВ рд╕реЗ рдЪрд▓ рд░рд╣реА рдереА рд╣рдорд▓реЗ рдХреА рдкреНрд▓рд╛рдирд┐рдВрдЧтАж’ рдИрд░рд╛рди-рдЗрдЬрд░рд╛рдпрд▓ рдпреБрджреНрдз рдореЗрдВ рдХреИрд╕реЗ рд╣реБрдИ рдЕрдореЗрд░рд┐рдХрд╛ рдХреА рдПрдВрдЯреНрд░реА?

Iran Israel War: рдЕрдореЗрд░рд┐рдХрд╛ рдиреЗ рдЗрдЬрд░рд╛рдЗрд▓ рдХреЗ рд╕рд╛рде рдорд┐рд▓рдХрд░ рдИрд░рд╛рди рдкрд░ рдмрдбрд╝рд╛ рд╕реИрдиреНрдп рд╣рдорд▓рд╛ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИ. рддреЗрд╣рд░рд╛рди рдореЗрдВ рдзрдорд╛рдХреЛрдВ рдХреЗ рдмрд╛рдж рдкреВрд░реЗ рдорд┐рдбрд┐рд▓ рдИрд╕реНрдЯ рдореЗрдВ рддрдирд╛рд╡ рдЪрд░рдо рдкрд░ рдкрд╣реБрдВрдЪ рдЧрдпрд╛ рд╣реИ.

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

अमेरिका और इजरायल ने ज्वॉइंट ऑपरेशन के तहत शनिवार को ईरान पर अचानक हमला बोल दिया. सबसे पहले ईरान की राजधानी तेहरान को निशाना बनाया गया. सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के घर के आसपास अचानक हुए धमाकों ने पूरे ईरान को दहला कर रख दिया. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ये अभियान लंबे समय तक जारी रह सकता है. वहीं इजरायल के रक्षा अधिकारी का कहना है कि इस हमले की प्लानिंग कई महीने पहले से की जा रही थी.

ये भी पढ़ें: खामेनेई सुरक्षित या हुई मौत? घर पर हमले की सैटलाइट तस्वीर आई; ईरान ने किया ये दावा

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया बयान

मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव अब युद्ध में बदलता दिख रहा है. 28 फरवरी 2026 को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया है. इस हमले में ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में जोरदार धमाकों की खबर सामने आई है. इस कार्रवाई के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि ये कार्रवाई ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल ताकत को खत्म करने के लिए की गई है. ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका अब किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं देगा.

इजरायल ने क्यों दिया साथ?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस सैन्य अभियान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि ईरान लंबे समय से इजरायल की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है. नेतन्याहू के मुताबिक, अगर ईरान को समय रहते नहीं रोका गया, तो पूरे क्षेत्र में तबाही मच सकती है. हमले के बाद तेहरान में कई जगह विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. ईरानी मीडिया के मुताबिक, कुछ सैन्य ठिकानों और रणनीतिक इलाकों को निशाना बनाया गया है. हालांकि, अब तक जान-माल के नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Iran Israel War: ईरान-इजरायल टकराव में किसे किस देश का समर्थन? जानिए दुनिया का स्टैंड

ईरान की चेतावनी

ईरान ने इस हमले को अपनी संप्रभुता पर सीधा हमला बताया है. ईरानी के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ये हमला पूरी तरह गैरकानूनी और नाजायज है. फिलहाल ईरान की सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और मिसाइल डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं. पिछले कुछ महीनों से ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा था. परमाणु समझौते को लेकर बातचीत विफल होने के बाद हालात और बिगड़ गए. वहीं, इजरायल लगातार ईरान पर आरोप लगाता रहा है कि वो गुप्त रूप से परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ये युद्ध लंबा चला, तो इसका असर तेल की कीमतों, वैश्विक अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ेगा.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 28, 2026 08:44 PM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

рд╡рд░реНрд╖рд╛ рд╕рд┐рдХрд░реА рдПрдХ рдЕрдиреБрднрд╡реА рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░ рд╣реИрдВ рдЬреЛ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 9 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЗрдВрдбрд╕реНрдЯреНрд░реА рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рд╡рд░реНрддрдорд╛рди рдореЗрдВ рд╡рд░реНрд╖рд╛ News24 рдореЗрдВ рд╕реАрдирд┐рдпрд░ рд╕рдм рдПрдбрд┐рдЯрд░ рдХреА рднреВрдорд┐рдХрд╛ рдирд┐рднрд╛ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рдпрд╣рд╛рдВ рдпреЗ рдиреЗрд╢рдирд▓, рдЗрдВрдЯрд░рдиреЗрд╢рдирд▓, рд░рд╛рдЬрдиреАрддрд┐, рдХреНрд░рд╛рдЗрдо рдЖрджрд┐ рдЦрдмрд░реЗрдВ рдХрд░рддреА рд╣реИрдВред рджреЗрд╢-рджреБрдирд┐рдпрд╛ рдХреА рдорд╣рддреНрд╡рдкреВрд░реНрдг рдЦрдмрд░реЛрдВ рдХреЗ рд╕рд╛рде-рд╕рд╛рде рд╡рд░реНрд╖рд╛ рдХреЛ рдордиреЛрд░рдВрдЬрди, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдЯреНрд░реЗрдВрдбрд┐рдВрдЧ рдЦрдмрд░реЛрдВ рдХрд╛ рднреА рдмрдЦреВрдмреА рдЕрдиреБрднрд╡ рд╣реИред рдЦрдмрд░реЛрдВ рдХреЗ рдЕрд▓рд╛рд╡рд╛ рд╡рд░реНрд╖рд╛ рдХрд╣рд╛рдирд┐рдпрд╛рдВ рдФрд░ рдХрд╡рд┐рддрд╛рдПрдВ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдХрд╛ рднреА рд╢реМрдХ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola