---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

US vs Venezuela: рдХреМрди-рд╕рд╛ рджреЗрд╢ рдХрд┐рд╕рдХреЗ рд╕рд╛рде? рдХрд┐рд╕рдиреЗ рдмрддрд╛рдпрд╛ рд╣рдорд▓реЗ рдХреЛ рдЕрдВрддрд░рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░реАрдп рдХрд╛рдиреВрди рдХрд╛ рдЙрд▓реНрд▓рдВрдШрди

US vs Venezuela: рд╡реЗрдиреЗрдЬреБрдПрд▓рд╛ рдкрд░ рдЕрдореЗрд░рд┐рдХрд╛ рдХреЗ рд╣рдорд▓реЗ рдФрд░ рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░рдкрддрд┐ рдорд╛рджреБрд░реЛ рдХреЛ рдмрдВрдзрдХ рдмрдирд╛рдХрд░ рд▓реЗ рдЬрд╛рдиреЗ рдХреА рдХрд╛рд░реНрд░рд╡рд╛рдИ рдХреЛ рджреБрдирд┐рдпрд╛ рдХреЗ рдХрдИ рджреЗрд╢реЛрдВ рдиреЗ рдЧрд▓рдд рдФрд░ рдЕрдВрддрд░рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░реАрдп рдХрд╛рдиреВрди рдХрд╛ рдЙрд▓реНрд▓рдВрдШрди рдмрддрд╛рдпрд╛ рд╣реИ. рд╡рд╣реАрдВ рдХрдИ рджреЗрд╢реЛрдВ рдиреЗ рдХрд╛рд░реНрд░рд╡рд╛рдИ рдХреЛ рд╕рд╣реА рдард╣рд░рд╛рддреЗ рд╣реБрдП рд╡реЗрдиреЗрдЬреБрдПрд▓рд╛ рдХреЗ рд▓реЛрдЧреЛрдВ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЗрд╕реЗ рдЕрдЪреНрдЫрд╛ рдмрддрд╛рдпрд╛ рд╣реИ. рдХреБрдЫ рджреЗрд╢реЛрдВ рдиреЗ рдорд╛рдорд▓реЗ рдореЗрдВ рддрдЯрд╕реНрде рд░реВрдЦ рднреА рдЕрдкрдирд╛рдпрд╛ рд╣реБрдЖ рд╣реИ.

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

US And Venezuela Supporters: अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ ऑपरेशन ‘एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ चलाते हुए हमला किया और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पत्नी सिलिया फ्लोरेस समेत गिरफ्तार कर लिया. अमेरिकी सेना दोनों को बंधक बनाकर न्यूयॉर्क ले आई हैं, जहां की फेडरल कोर्ट में मादुरो के खिलाफ केस चलाया जाएगा. मादुरो पर नार्को टेररिज्म नेटवर्क चलाने, अमेरिका में कोकीन सप्लाई करने और चुनाव में धांधली करने का आरोप है.

‘मादुरो से ज्यादा भयानक अंजाम भुगतोगी’, डोनाल्ड ट्रंप की अब वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी को धमकी

---विज्ञापन---

समर्थक कम और विरोधी ज्यादा

लेकिन वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई का पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है. विरोध ज्यादा है और समर्थक कम हैं. वहीं कुछ देशों ने इस हमले को लेकर तटस्थ रूख भी अपनाया है. वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया गया है, जबकि अमेरिका ने अपनी कार्रवाई को सीमित दायरे में राष्ट्र हित में की गई कार्रवाई बताया है. आइए जानते हैं कि किस देश ने अमेरिका का समर्थन किया है और किस देश ने हमले का विरोध किया है?

विवाद पर 2 धड़ों में बंटी दुनिया

बता दें कि वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले का विरोध रूस, चीन, ईरान, क्यूबा, निकारागुआ, ब्राजील, कोलंबिया, मेक्सिको, चिली, उरुग्वे, बोलिविया, बेलारूस, अमेरिकी डेमोक्रेट्स टिम केन, रूबेन गैलिगो आदि, कुछ अमेरिकी रिपब्लिकन मार्जोरी टेलर ग्रीन, थॉमस मैसी आदि ने किया है. वहीं हमले के समर्थन में इजरायल, अर्जेंटीना, कोस्टा रिका, पेरू, कोसोवो, इटली, वेनेजुएला की विपक्षी मारिया कोरिना माचाडो (नोबेल पीस प्राइज विजेता) और एडमुंडो गोंजालेज, अमेरिका में रिपब्लिकन नेता जैसे हाउस स्पीकर माइक जॉनसन आदि हैं. ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन, कनाडा, स्पेन, नॉर्वे, मलेशिया ने विवाद को लेकर तटस्थ रुख अपनाया हुआ है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति मादुरो के बॉडीगार्ड्स भी अमेरिका के लिए कर रहे थे काम, ट्रंप सरकार ने रिश्वत में दी इतनी मोटी रकम

विरोध में क्या कहना है लोगों का?

वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया गया है और यह बयान न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दिया है. वहीं अमेरिका की पूर्व राष्ट्रपति कमला हैरिस ने हमले को गैर-कानूनी और नासमझी भरी कार्रवाई करार दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस रवैये का नुकसान अमेरिका के लोगों को उठाना पड़ सकता है. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी हमले पर चिंता जताते हुए अमेरिका के रवैये को दुनिया के लिए खतरनाक बताया है.

---विज्ञापन---

रूस, चीन, ईरान, क्यूबा, निकारागुआ ने वेनेजुएला पर हमले को हमले को देश की संप्रभुता पर हमला कहा. क्यूबा ने तो राज्य आतंकवाद करार दे दिया है. ब्राजील, चिली, कोलंबिया, मेक्सिको, स्पेन, उरुग्वे ने अमेरिका के द्वारा किसी भी देश को घेरकर हमला करने की कार्रवाई को दुनिया के लिए खतरनाक बताया. दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, पेरू समेत कई देशों ने हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन कहते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विवाद का समाधान निकाने की मांग की.

रूस का कहना है कि अमेरिका को अपने फैसले पर विचार करना चाहिए और मादुरो को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से विवाद का समाधान निकालना चाहिए. मॉस्को भी कूटनीति अपनाकर विवाद का समाधान निकालने की बात कह रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप को तानाशाही कहते हुए चीन ने संप्रभु देश पर हमला करने की कार्रवाई को गलत कहते हुए कायरतापूर्ण, नासमझी वाली गैर-कानूनी हरकत बताया. ईरान ने भी मादुरो और वेनेजुएला का समर्थन करते हुए हमले को संप्रभुता-अखंडता का उल्लंघन कहा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘क्षेत्र में शांति और स्थिरता जरूरी’, वेनेजुएला पर US हमले को लेकर भारत का आया पहला रिएक्शन

क्या कहना है हमले के समर्थकों का?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेनेजुएला पर हमले और मादुरो की गिरफ्तारी को अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप की बड़ी जीत बताया. कोसोवो के राष्ट्रपति वजोसा ओसमानी ने मादुरो की गिरफ्तारी को अमेरिका की मजबूती का प्रमाण बताया. सोमालिलैंड ने वेनेजुलएा के खिलाफ अमेरिका के ऑपरेशन एबसॉल्यूट रिजॉल्व का समर्थन किया और राजनीति में फैले संक्रमण को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम कहा.

---विज्ञापन---

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने मादुरो की गिरफ्तारी को नार्को टेररिज्म के खिलाफ सही कार्रवाई बताया. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी वेनेजुएला में मादुरो के तानाशाही शासन के अंत पर खुशी जताई और वेनेजुएला में लोकतंत्र की नए सिरे से स्थापना की उम्मीद जताई. जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि मादुरो ने वेनेजुएल को बर्बाद कर दिया था, अच्छा हुआ अमेरिका ने उस पर एक्शन लिया.

First published on: Jan 05, 2026 09:04 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

рдЦреБрд╢рдмреВ рдЧреЛрдпрд▓ рдиреЗ рдХреБрд░реБрдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рдпреВрдирд┐рд╡рд░реНрд╕рд┐рдЯреА рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдореЗрдВ рдкреЛрд╕реНрдЯ рдЧреНрд░реЗрдЬреБрдПрд╢рди рдПрд╡рдВ Mphil рдХреЛрд░реНрд╕ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред 13 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЗрдВрдбрд╕реНрдЯреНрд░реА рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реИрдВред рд╡рд░реНрддрдорд╛рди рдореЗрдВ BAG Convergence Limited рдХреЗ рдорд╛рд▓тАНрд┐рдХрд╛рдирд╛ рд╣рдХ рд╡рд╛рд▓реЗ News 24 рд╣рд┐рдВрджреА рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рд╡рд┐рдВрдЧ рдореЗрдВ рдмрддреМрд░ рдЪреАрдл рд╕рдм рдПрдбрд┐рдЯрд░ рд╕реЗрд╡рд╛рдПрдВ рджреЗ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рдпрд╣рд╛рдВ рдХреА рдХреЛрд░ рдЯреАрдо рдХрд╛ рд╣рд┐рд╕реНрд╕рд╛ рд╣реИрдВ рдФрд░ рдиреЗрд╢рдирд▓, рдЗрдВрдЯрд░рдиреЗрд╢рдирд▓, рдкреЙрд▓рд┐рдЯрд┐рдХрд▓, рдХреНрд░рд╛рдЗрдо, рдпреВрдЯрд┐рд▓рд┐рдЯреА, рдПрдЬреБрдХреЗрд╢рди, рдлреАрдЪрд░ рдЖрджрд┐ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рдЕрдЪреНрдЫреА рдкрдХрдбрд╝ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola