हंगरी में पोलैंड की बस हादसे का शिकार, खाई में गिरने से 12 की मौत, 10 घायल
Hungary Bus Accident: यूरोप के देश हंगरी में एक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग जख्मी हो गए. दरअसल 16 अगस्त 2026 की सुबह मेजोकेरेज्टेस के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
Bus Accident in Hungary: हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने बताया कि रविवार को हंगरी में पोलैंड में रजिस्टर्ड एक बस हादसे का शिकार हो गया. इसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. घायल यात्रियों को उत्तरी हंगरी के शहरों एगर और मिस्कोल्क के अस्पतालों में ले जाया गया.
हाईवे पर बस पलटी
ये हादसा रविवार, 16 अगस्त की सुबह पूर्वी हंगरी के मेजोकेरेज्टेस (Mezőkeresztes) के पास हुआ. पुलिस के मुताबिक, बस M3 हाईवे पर न्यीरेग्यहाजा (Nyíregyháza) की तरफ जा रही थी, तभी बस सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी और पलट गई. पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने एक्स पर इस घटना को कंफर्म किया और कहा कि पोलिश कांसुलर अधिकारी हंगरी के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
---विज्ञापन---
विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने सोशल मीडिया लिखा, ‘मैं हंगरी में पोलिश पर्यटकों के साथ हुए बस हादसे की पुष्टि करता हूं. कांसुलर सेवा काम कर रही है. हम हंगरी के अधिकारियों के संपर्क में हैं. विदेश मंत्रालय सही जानकारी देगा.’ हंगरी के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद एक विशेष जांच शुरू की गई है.
Potwierdzam zaistnienie tragicznego wypadku autokaru z polskimi turystami na Węgrzech. Służba konsularna działa. Jesteśmy w kontakcie z władzami węgierskimi. MSZ będzie podawał sprawdzone informacje.
पोलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैसीज वेवियोर ने कहा कि मरने वाले सभी 12 लोग पोलैंड के नागरिक थे. 7 घायल यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं. हंगरी की सरकारी समाचार एजेंसी MTI ने बताया कि बस में 57 यात्री और दो ड्राइवर सवार थे. पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि बस के हाईवे से उतरने से पहले ड्राइवर को शायद नींद आ गई थी. अधिकारियों ने जांच के तहत ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.
---विज्ञापन---
🇭🇺Wypadek polskiego autokaru na Węgrzech. Z głębokim smutkiem informujemy o śmierci 12 naszych obywateli. 7 poszkodowanych w stanie ciężkim lub krytycznym przebywa w szpitalach. Pozostałe osoby odniosły lekkie obrażenia. Konsul jest w stałym kontakcie z lokalnymi służbami oraz…
— Rzecznik MSZ – Maciej Wewiór (@RzecznikMSZ) August 16, 2026
तीर्थयात्रा से लौट रही थी बस
रजेजो (Rzeszów) में क्षेत्रीय अधिकारियों के मुताबिक बस बोस्निया-हर्जेगोविना की तीर्थयात्रा से पोलैंड के दक्षिण-पूर्वी पोडकारपैकी (Podkarpackie) इलाके में लौट रही थी. अधिकारियों ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स में तालमेल बिठाने और हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए एक क्राइसेस मैनेजमेंट टीम बनाई है. इस बीच, बुडापेस्ट में पोलिश दूतावास ने जानकारी चाहने वाले रिश्तेदारों के लिए एक खास हॉटलाइन शुरू की है. हॉटलाइन नंबर +36204729502 है. दोनों देशों के अधिकारी उस हादसे के हालात की जांच कर रहे हैं जिसके कारण ये जानलेवा मामला पेश आया.