---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдмрд╛рд▓-рдмрд╛рд▓ рдмрдЪреЗ рдЯреНрд░рдВрдк! рд╣реЗрд▓рд┐рдХреЙрдкреНрдЯрд░ рдХреЗ рдКрдкрд░ рд╕реЗ рдЧреБрдЬрд░рд╛ рдпрд╛рддреНрд░реА рд╡рд┐рдорд╛рди; рд╡рд╛рдпрд░рд▓ рд╡реАрдбрд┐рдпреЛ рдХреЗ рдмрд╛рдж рд╕реБрд░рдХреНрд╖рд╛ рдкрд░ рдЙрдареЗ рд╕рд╡рд╛рд▓

рдЕрдореЗрд░рд┐рдХрд╛ рдХреЗ рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░рдкрддрд┐ рдбреЛрдирд╛рд▓реНрдб рдЯреНрд░рдВрдк рдХреЗ рдЖрдзрд┐рдХрд╛рд░рд┐рдХ рд╣реЗрд▓рд┐рдХреЙрдкреНрдЯрд░ рдорд░реАрди рд╡рди рдХреЗ рдКрдкрд░ рд╕реЗ рдПрдХ рдпрд╛рддреНрд░реА рд╡рд┐рдорд╛рди рдЧреБрдЬрд░рдиреЗ рдХрд╛ рд╡реАрдбрд┐рдпреЛ рд╕реЛрд╢рд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдкрд░ рддреЗрдЬреА рд╕реЗ рд╡рд╛рдпрд░рд▓ рд╣реЛ рд░рд╣рд╛ рд╣реИ. рдШрдЯрдирд╛ рдХреЗ рдмрд╛рдж рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░рдкрддрд┐ рдХреА рд╣рд╡рд╛рдИ рд╕реБрд░рдХреНрд╖рд╛ рдФрд░ рдПрдпрд░ рдЯреНрд░реИрдлрд┐рдХ рдХрдВрдЯреНрд░реЛрд▓ рд╡реНрдпрд╡рд╕реНрдерд╛ рдХреЛ рд▓реЗрдХрд░ рд╕рд╡рд╛рд▓ рдЙрдардиреЗ рд▓рдЧреЗ рд╣реИрдВ, рд╣рд╛рд▓рд╛рдВрдХрд┐ рдЕрдзрд┐рдХрд╛рд░рд┐рдпреЛрдВ рдиреЗ рдХрд┐рд╕реА рд╕реБрд░рдХреНрд╖рд╛ рдЙрд▓реНрд▓рдВрдШрди рдХреА рдкреБрд╖реНрдЯрд┐ рдирд╣реАрдВ рдХреА рд╣реИ.

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हवाई सुरक्षा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल फुटेज में राष्ट्रपति को ले जा रहा सैन्य हेलिकॉप्टर ‘मरीन वन’ वॉशिंगटन के हवाई क्षेत्र में एक यात्री विमान के बेहद करीब उड़ता हुआ दिखाई देता है. रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों विमानों के बीच की दूरी एक मील से भी कम बताई जा रही है.

हालांकि, इस घटना को लेकर व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा किसी भी समय खतरे में नहीं थी और सभी उड़ानें स्थापित सुरक्षा मानकों के तहत संचालित हुईं.

---विज्ञापन---

मरीन वन के ऊपर से निकला यात्री विमान

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान अमेरिकी राजधानी के ऊपर एक यात्री विमान भी उसी हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था और दोनों के बीच की दूरी एक मील से कम थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी मरीन वन के ऊपर से एक कमर्शियल विमान उड़ता हुआ नजर आता है. इस दृश्य ने राष्ट्रपति की हवाई सुरक्षा व्यवस्था और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

---विज्ञापन---

वहीं, ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ट्रंप का हेलिकॉप्टर उस समय व्हाइट हाउस से रवाना हुआ, जब रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट पर नियमित वाणिज्यिक उड़ानें जारी थीं. रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ऐसी स्थिति में इन उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका जाना चाहिए था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो में वॉशिंगटन डीसी के एयरस्पेस का हवाई दृश्य दिखाई देता है. फुटेज के अनुसार, मरीन वन के उसी मार्ग से गुजरने से कुछ क्षण पहले एक कमर्शियल विमान ऊपर से उड़ता हुआ नजर आता है. हालांकि, अब तक अधिकारियों ने किसी सुरक्षा उल्लंघन या दुर्घटना की आशंका की पुष्टि नहीं की है.

---विज्ञापन---

मामले की जांच कर रहीं एजेंसियां

घटना के बाद नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने जांच शुरू कर दी है. बोर्ड ने बताया कि वह 4 अगस्त को वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट (DCA) से उड़ान भरने वाले एक वाणिज्यिक विमान और राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर ‘मरीन वन’ के बीच सुरक्षित दूरी कम होने (Loss of Separation) के मामले की जांच कर रहा है.

इस बीच, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने समाचार एजेंसी AFP से कहा कि मरीन वन का संचालन दुनिया के सबसे अनुभवी और प्रशिक्षित पायलटों द्वारा किया जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी उड़ान के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा पर किसी भी तरह का खतरा नहीं था.

---विज्ञापन---

वहीं, अमेरिकी विमानन नियामक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस समय दोनों विमानों के बीच दूरी कम हुई, उस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल लगातार कमर्शियल विमान के पायलट और मरीन वन के चालक दल के संपर्क में था.

एफएए ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था. एजेंसी ने यह भी कहा कि पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अगर आवश्यकता हुई तो सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- टैरिफ की वसूली पर ट्रंप का नया फैसला, कंपनियों को लौटाए 100 अरब डॉलर, जानें भारत को क्या होगा फायदा?

घटना के पीछे क्या रही वजह?

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि इस मामले में विमानों के बीच निर्धारित ‘स्टैंडर्ड सेपरेशन’ यानी न्यूनतम सुरक्षित दूरी के नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया होगा. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) का यह नियम हवाई क्षेत्र में विमानों के बीच सुरक्षित अंतर बनाए रखने के लिए लागू किया जाता है.

---विज्ञापन---

संघीय विमानन नियमों के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में दो विमानों के बीच कम से कम 1.5 मील की क्षैतिज दूरी और 500 फीट की Vertical दूरी बनाए रखना आवश्यक होता है, ताकि किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सके.

First published on: Aug 06, 2026 10:30 AM

End of Article

About the Author

Versha Singh

рд╡рд░реНрд╖рд╛ рд╕тАНрд┐рдВрд╣ News 24 рдбтАНрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореЗрдВ рдмрддреМрд░ рд╕реАрдитАНрд┐рдпрд░ рд╕рдм рдПрдбтАНрд┐рдЯрд░ рдХреЗ рдкрдж рдкрд░ рдХрд╛рд░реНрдпрд░рдд рд╣реИрдВ. рд╡рд░реНрд╖рд╛ рдХреЛ рдбтАНрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбтАНрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ 6 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдЕрдзрд┐тАНрдХ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╣реИ. рд░рд╛рд╖реНтАНрдЯреНрд░реАрдп, рдЕрдВрддрд░рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░реАрдп рдФрд░ рд╕рдорд╕рдорд╛рдптАНрд┐рдХ рд╡тАНрд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рд╡рд░реНрд╖рд╛ рдХреА рдЕрдЪреНтАНрдЫреА рдкрдХрдбрд╝ рд╣реИ. рдЗрд╕рдХреЗ рдЕрд▓рд╛рд╡рд╛ рд░рд╛рдЬрдиреАрддтАНрд┐рдХ, рдХреНрд░рд╛рдЗрдо рдФрд░ рдЯреНрд░реЗрдВрдбрд┐рдВрдЧ рдЦрдмрд░реЗрдВ рднреА рд▓тАНрд┐рдЦрддреА рд╣реИрдВ. рдЖрдк рд╡рд░реНрд╖рд╛ рд╕рд┐рдВрд╣ рд╕реЗ рд╕реЛрд╢рд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдкреНрд▓реЗрдЯрдлреЙрд░реНрдо X (Twitter), Facebook рдФрд░ LinkedIn рдкрд░ рднреА рдЬреБрдбрд╝ рд╕рдХрддреЗ рд╣реИрдВ. рд╢рд┐рдХрд╛рдпрдд рдФрд░ рд╕реБрдЭрд╛рд╡ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рд╡рд░реНрд╖рд╛ рд╕тАНрд┐рдВрд╣ рд╕реЗ Versha.Singh@bagconvergence.in рдкрд░ рд╕рдВрдкрд░реНрдХ рдХтАНрд┐рдпрд╛ рдЬрд╛ рд╕рдХрддрд╛ рд╣реИ.

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola