---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Netflix рдХреА рд╕реАрд░реАрдЬ Emily In Paris рдХреЛ рд▓реЗрдХрд░ рдХреНрдпреЛрдВ рднрд┐рдбрд╝ рдЧрдП рдкреЗрд░рд┐рд╕ рдФрд░ рд░реЛрдо? рдлреНрд░рд╛рдВрд╕ рдХреЗ рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░рдкрддрд┐ рднреА ‘рдЬрдВрдЧ’ рдореЗрдВ рдХреВрджреЗ

Emily in Paris : рдПрдорд┐рд▓реА рдЗрди рдкреЗрд░рд┐рд╕ рдиреЗрдЯрдлреНрд▓рд┐рдХреНрд╕ рдХрд╛ рдПрдХ рд╢реЛ рд╣реИ рдЬрд┐рд╕рдореЗрдВ рд╢рд┐рдХрд╛рдЧреЛ рдХреА рд░рд╣рдиреЗ рд╡рд╛рд▓реА рдПрдорд┐рд▓реА рдХреВрдкрд░ рдкреЗрд░рд┐рд╕ рдХреА рдПрдХ рдорд╛рд░реНрдХреЗрдЯрд┐рдВрдЧ рдХрдВрдкрдиреА рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░рддреА рд╣реИред рдЕрдм рдЗрд╕ рд╢реЛ рдХрд╛ рдкрд╛рдВрдЪрд╡рд╛рдВ рд╕реАрдЬрди рдЖрдиреЗ рд╡рд╛рд▓рд╛ рд╣реИ рд▓реЗрдХрд┐рди рдЙрд╕рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдЗрд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдкреЗрд░рд┐рд╕ рдФрд░ рд░реЛрдо рдХреЗ рдмреАрдЪ 'рд▓рдбрд╝рд╛рдИ' рд╢реБрд░реВ рд╣реЛ рдЧрдИ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Paris & Rome Clashing Over Netflix’s ‘Emily in Paris’ : ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की अमेरिकी टीवी सीरीज एमिली इन पेरिस को लेकर इस समय रोम और पेरिस के बीच लड़ाई शुरू हो गई है। इस शो की कहानी अमेरिकी मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव एमिली कूपर के इर्द-गिर्द घूमती है जो शिकागो से है जो पेरिस की एक मार्केटिंग फर्म में काम करती है। इस शो के 4 सीजन आ चुके हैं और पांचवें की तैयारी चल रही है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि ऐसा क्या है जो इस शो के लिए रोम और पेरिस भिड़ गए हैं, आइए जानते हैं।

दरअसल, इस सीरीज की वजह से फ्रांस के टूरिज्म में बड़ा उछाल आया है। लेकिन, शो के पांचवें सीजन के लिए इसके मेन कैरेक्टर को रोम भेजा जा रहा है। नेटफ्लिक्स की ओर से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है, लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि इस टीवी शो का पांचवां सीजन इटली की राजधानी रोम में न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए वह पूरी कोशिश करेंगे। वहीं, मैक्रों की इस बात पर रोम के मेयर ने फिरकी लेते हुए कहा कि एमिली रोम में बहुत अच्छा कर रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कॉमेडी, ड्रामा और प्राइवेसी से भरा है Vicky Vidya Ka Woh Wala Video

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शोज में से है एक

बता दें कि एमिली इन पेरिस शो कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान शुरू हुआ था। यह नेटफ्लिक्स के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इसके पांचवें सीजन का एलान करते हुए कहा था कि अब एमिली रोम में दिखाई देगी। इसे लेकर मैक्रों ने वेरायटी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि हम उनके (नेटफ्लिक्स से) कहेंगे कि पेरिस में ही रहें, एमिली इन पेरिस का रोम में कोई सेंस नहीं बनता है। बता दें कि राष्ट्रपति मैक्रों की पत्नी ब्रिजेन ने इस शो के चौथे सीजन में एक कैमियो रोल भी अदा किया था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मैक्रों की बात पर क्या बोले रोम के मेयर?

मैक्रों ने कहा कि मैं समझता हूं कि यह फ्रांस की इमेज के लिए अच्छा है। ‘एमिली इन पेरिस’ देश की अट्रैक्टिवनेस के मामले में बेहद पॉजिटिव है। वहीं, इसे लेकर रोम के मेयर रॉबर्टो गुआल्टिएरी ने तंज कसते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने मैक्रों को संबोधित करते हुए लिखा कि आप परेशान मत होइए। एमिली रोम में बहुत मजे से है। कोई उसकी इच्छाओं को कंट्रोल नहीं कर सकता है, इसका फैसला उसको ही करने दीजिए। रॉबर्टो ने यह भी कहा कि क्या मैक्रों के पास चिंता करने के लिए और बड़े जरूरी मुद्दे नहीं हैं?

ये भी पढ़ें: Dictator से Mubarakan तक, नेटफ्लिक्स से ये 5 फिल्में होने वाली हैं गायब

---विज्ञापन---

First published on: Oct 11, 2024 04:59 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola