Rupert Murdoch Engaged With Elena Zhukova: 92 साल की उम्र में रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) दूल्हा बनने जा रहे हैं। उन्होंने छठी बार सगाई की है और यह उनकी 5वीं शादी होगी। उनकी 5वीं सगाई रेडियो होस्ट एन लेस्ली स्मिथ के साथ हुई थी, जो 2 सप्ताह बाद ही टूट गई थी, लेकिन अब उनके जीवन में 67 वर्षीय रिटायर्ड जीवविज्ञानी ऐलेना ज़ुकोवा (Elena Zhukova) आई हैं, जिन्हें उन्होंने बीती रात अंगूठी पहनाई और जल्दी ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों एक दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे थे। नवंबर 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने पेश किया था।
---विज्ञापन---
BREAKING: Rupert Murdoch is engaged again at the age of 92, according to US media reports
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूज कॉर्प और फॉक्स से रिटायरमेंट लेने के 5 महीने बाद अरबपति रुपर्ट मर्डोक ने शादी करने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया है। उनके ऑफिस से जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार, 92 वर्षीय मर्डोक 67 वर्षीय ऐलेना ज़ुकोवा से शादी करने के लिए तैयार हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे थे। नवंबर 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने पेश किया था। वेडिंग रिसेप्शन कैलिफोर्निया में उनके अंगूर के बागान मोरागा में होगा।
---विज्ञापन---
Media magnate #RupertMurdoch announced on Thursday that he plans to wed his girlfriend, Elena Zhukova, in June. Murdoch has been married four times before.https://t.co/9s12ZOCG5f
मर्डोक की मुलाकात ज़ुकोवा से उनकी तीसरी पूर्व पत्नी वेंडी डेंग के जरिए हुई थी। 2013 में उन्होंने अपनी तीसरी पत्नी चीनी मूल की बिजनेस वूमेन वेंडी डेंग से तलाक लिया था। दोनों 14 साल से शादीशुदा थे। मर्डोक की चौथी पत्नी अमेरिकी मॉडल एवं अभिनेत्री जेरी हॉल थीं, जिनसे उन्होंने 2022 में तलाक ले लिया था। उनकी अन्य 2 पत्नियां ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर, स्कॉटिश मूल की पत्रकार अन्ना मान थीं। चारों पत्नियों से उनके 6 बच्चे हैं।
---विज्ञापन---
कौन हैं ऐलेना जुकोवा?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मर्डोक की नई मंगेतर ऐलेना कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स में काम करती थीं। ज़ुकोवा मूल रूप से रूस से हैं। जुकोवा ने रूसी ऑयल बैरन अलेक्जेंडर जुकोवा से शादी की थी, जिससे उनकी एक बेटी दशा जुकोवा है। दशा जुकोवा समाजसेवी और बिजनेसवूमेन हैं, जिन्होंने रूस के प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब चेल्सी के पूर्व मालिक रोमन अब्रामोविच से शादी की हुई है।
---विज्ञापन---
कौन हैं रुपर्ट मर्डोक?
फोर्ब्स के मुताबिक, रूपर्ट मर्डोक की कुल संपत्ति $8.96 बिलियन है।
1950 के दशक में पिता की मौत के बाद 22 साल की उम्र में कारोबार संभाला।
1969 में उन्होंने UK में न्यूज ऑफ द वर्ल्ड और द सन अखबार खरीद।
न्यूयॉर्क पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल जैसे बड़े अमेरिकन पेपर भी खरीदे।
1996 में फॉक्स न्यूज़ लॉन्च किया, जो अमेरिका में सबसे ज्यादा देखा जाने वाल चैनल है।
2013 में न्यूज़ कॉर्प की नींव रखी। साल 2023 में फॉक्स और न्यूज कॉर्प से इस्तीफा दे दिया।