---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдИрд░рд╛рди рдХрд╛ рдПрдХ рдФрд░ рдЬрд╣рд╛рдЬ рдкрд░ рд╣рдорд▓рд╛, рдУрдорд╛рди рддрдЯ рдХреЗ рдкрд╛рд╕ рдХрдорд░реНрд╢рд┐рдпрд▓ рд╢рд┐рдк рдХреЛ рдмрдирд╛рдпрд╛ рдирд┐рд╢рд╛рдирд╛, 11 рднрд╛рд░рддреАрдп рдереЗ рд╕рд╡рд╛рд░

рдИрд░рд╛рди рдиреЗ рдПрдХ рдмрд╛рд░ рдлрд┐рд░ рд╕реЗ рд╣реЛрд░реНрдореБрдЬ рд╕реНрдЯреНрд░реЗрдЯ рдореЗрдВ рдПрдХ рдХрдорд░реНрд╢рд┐рдпрд▓ рдЬрд╣рд╛рдЬ рдХреЛ рдирд┐рд╢рд╛рдирд╛ рдмрдирд╛рдпрд╛ рд╣реИ. рдорд┐рд▓реА рдЬрд╛рдирдХрд╛рд░реА рдХреЗ рдЕрдиреБрд╕рд╛рд░, рдИрд░рд╛рдиреА рд╕реЗрдирд╛ рдиреЗ рд╕рд╛рдЗрдкреНрд░рд╕ рдХреЗ рдЭрдВрдбреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рдПрдХ рд╢рд┐рдк рдкрд░ рд╣рдорд▓рд╛ рдХрд┐рдпрд╛. рдЗрд╕ рд╢рд┐рдк рдкрд░ 11 рднрд╛рд░рддреАрдп рд╕рд╡рд╛рд░ рдереЗ.

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

ओमान के तट के पास होर्मुज स्ट्रेट में साइप्रस के झंडे वाले एक कमर्शियल जहाज पर ईरानी सेना ने बड़ा हमला किया. मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले के बाद एक भारतीय नागरिक लापता है. इस जहाज पर 11 भारतीय सवार थे.

खबरों के मुताबिक, GFS गैलेक्सी में आग लग गई, जिससे क्रू को भागना पड़ा. भारतीय सरकार ने पुष्टि की है कि जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि एक अभी भी लापता है.

---विज्ञापन---

विदेश मंत्रालय ने की हमले की कड़ी निंदा

इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय का भी बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि ‘हम आज ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा करते हैं. जहाज पर मौजूद 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि 1 भारतीय नागरिक के लापता होने की खबर है.’

ओमान में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है. बचाव अभियान के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ संपर्क में है.

---विज्ञापन---

GFS Galaxy पर हुए हमले से उसे काफी नुकसान पहुंचा; ईरान ने इस हमले को ‘बिना इजाजत’ रास्ता अपनाने के लिए एक सुधारात्मक कदम बताया. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (समुद्री तेल परिवहन का एक अहम रास्ता) को बंद कर दिया, जबकि अमेरिका ने हमले का एक नया दौर शुरू किया, जिससे मध्य पूर्व में तनाव फिर से बढ़ गया.

GFS Galaxy पर हुए हमले से उसे काफी नुकसान पहुंचा है. ईरान ने इस हमले को सही ठहराया है और कहा कि यह जहाज ‘बिना इजाजत’ वाले रास्ते पर चल रहा था और उसे सही रास्ते पर लाने के लिए यह कदम उठाया गया. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है, जिससे मध्य पूर्व में तनाव फिर से बढ़ गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘नाव में फंसा था मेरा दोस्त लेकिन…’, वियतनाम में हुए हादसे की आंखों देखी; 15 भारतीयों ने गंवाई जान

भारत ने इसे ‘बेहद चिंताजनक’ बताया

भारत ने जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों को बेहद चिंताजनक बताया और तनाव को तुरंत कम करने की अपील की. भारत ने कहा, ‘इस इलाके में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं. हम तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की अपनी अपील दोहराते हैं, ताकि इलाके में शांति और स्थिरता लौट सके.’

---विज्ञापन---

साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कमर्शियल जहाजों और आम लोगों के लिए बने बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.

भारत ने आगे कहा, ‘इस इलाके में कमर्शियल शिपिंग और आम लोगों के लिए बने बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक, इस इलाके के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से आजाद और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए.’

---विज्ञापन---

First published on: Jul 12, 2026 01:22 PM

End of Article

About the Author

Versha Singh

рд╡рд░реНрд╖рд╛ рд╕тАНрд┐рдВрд╣ News 24 рдбтАНрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореЗрдВ рдмрддреМрд░ рд╕реАрдитАНрд┐рдпрд░ рд╕рдм рдПрдбтАНрд┐рдЯрд░ рдХреЗ рдкрдж рдкрд░ рдХрд╛рд░реНрдпрд░рдд рд╣реИрдВ. рд╡рд░реНрд╖рд╛ рдХреЛ рдбтАНрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбтАНрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ 6 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдЕрдзрд┐тАНрдХ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╣реИ. рд░рд╛рд╖реНтАНрдЯреНрд░реАрдп, рдЕрдВрддрд░рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░реАрдп рдФрд░ рд╕рдорд╕рдорд╛рдптАНрд┐рдХ рд╡тАНрд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рд╡рд░реНрд╖рд╛ рдХреА рдЕрдЪреНтАНрдЫреА рдкрдХрдбрд╝ рд╣реИ. рдЗрд╕рдХреЗ рдЕрд▓рд╛рд╡рд╛ рд░рд╛рдЬрдиреАрддтАНрд┐рдХ, рдХреНрд░рд╛рдЗрдо рдФрд░ рдЯреНрд░реЗрдВрдбрд┐рдВрдЧ рдЦрдмрд░реЗрдВ рднреА рд▓тАНрд┐рдЦрддреА рд╣реИрдВ. рдЖрдк рд╡рд░реНрд╖рд╛ рд╕рд┐рдВрд╣ рд╕реЗ рд╕реЛрд╢рд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдкреНрд▓реЗрдЯрдлреЙрд░реНрдо X (Twitter), Facebook рдФрд░ LinkedIn рдкрд░ рднреА рдЬреБрдбрд╝ рд╕рдХрддреЗ рд╣реИрдВ. рд╢рд┐рдХрд╛рдпрдд рдФрд░ рд╕реБрдЭрд╛рд╡ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рд╡рд░реНрд╖рд╛ рд╕тАНрд┐рдВрд╣ рд╕реЗ Versha.Singh@bagconvergence.in рдкрд░ рд╕рдВрдкрд░реНрдХ рдХтАНрд┐рдпрд╛ рдЬрд╛ рд╕рдХрддрд╛ рд╣реИ.

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola