---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЯреНрд░рдВрдк рдХреЗ рдмрд╛рдж рдЬрд┐рдирдкрд┐рдВрдЧ рдХрд╛ рдЦрддрд░рдирд╛рдХ ‘рдЧреЗрдо’, рдЕрдореЗрд░рд┐рдХрд╛ рдиреЗ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реЛрд░реНрдореБрдЬ рд╕реНрдЯреНрд░реЗрдЯ рдХреЛ рдмреНрд▓реЙрдХ, рдЪреАрди рдиреЗ рдХреА рдЗрд╕ рдкреЙрдЗрдВрдЯ рдХреА рдирд╛рдХреЗрдмрдВрджреА

China Blocks Scarborough Shoal: рдорд┐рдбрд┐рд▓ рдИрд╕реНрдЯ рдХреА рдЬрдВрдЧ рдХреЗ рдмреАрдЪ рдЪреАрди рдиреЗ рд╕рдореБрджреНрд░ рдореЗрдВ рдмрдбрд╝рд╛ рдЧреЗрдо рдЦреЗрд▓ рджрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЬреИрд╕реЗ рдЕрдореЗрд░рд┐рдХрд╛ рдиреЗ рд╣реЛрд░реНрдореБрдЬ рд╕реНрдЯреНрд░реЗрдЯ рдмреНрд▓реЙрдХ рдХреА, рдЙрд╕реА рддрд░рд╣ рдЪреАрди рдиреЗ рд╕реНрдХрд╛рд░рдмреЛрд░реЛ рд╢реЛрд▓ рдХреЛ рдмреНрд▓реЙрдХ рдХрд░ рджрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЗрд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдЪреАрди рдХрд╛ рдлрд┐рд▓реАрдкреАрдВрд╕ рдХреЗ рд╕рд╛рде рд╡рд┐рд╡рд╛рдж рдЪрд▓ рд░рд╣рд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी करके दुनिया के लिए टेंशन खड़ी कर दी। वहीं अब चीन ने भी समुद्र में बड़ा खेल कर दिया है। चीन ने साउथ चाइन के समुद्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए स्कारबोरो शोल को ब्लॉक कर दिया है, यानी होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जहां अमेरिका और ईरान आमने-सामने हैं। वहीं अब स्कारबोरो शोल को लेकर चीन और फिलीपींस आमने-सामने हो सकते हैं। क्योंकि कई द्वीपों का यह समूह चीन-फिलीपींस के बीच विवाद का केंद्र है।

चीन के कोस्ट गार्ड और फ्लोटिंग बैरियर तैनात

बता दें कि स्कारबोरो शोल पर चीन की पाबंदियां दुनिया में एक और बड़े टकराव के संकेत हैं। वहीं इस आइलैंड को ब्लॉक करके चीन ने नया रणनीतिक दांव खेला है। सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन ने स्कारबोरो शोल में नावों, कोस्ट गार्ड जहाजों और एक बड़े फ्लोटिंग बैरियर को तैनात किया है, जिसके जरिए एंट्री पॉइंट को पूरी तरह बंद करने का प्रयास किया गया है। क्योंकि यह इलाका फिलीपींस के लिए भी जरूरी है, इसलिए चीन के फैसले पर आपत्ति जताई जा सकती है।

---विज्ञापन---

ईरान के लिए ट्रंप की 10 शर्तें, चेतावनी- आखिरी मौका और फाइनल ऑफर, अब भी नहीं माने तो कर देंगे बर्बाद

फिलीपींस के मछुआरे मछली पकड़ने आते

स्कारबोरो शोल छोटा-सा समुद्री इलाका नहीं है, बल्कि मछली पकड़ने का एरिया है। फिलीपींस के मछुआरे इस एरिया में मछली पकड़ने आते हैं, लेकिन चीन इस इलाके पर अपना दावा ठोकता है, जबकि यह इलाका फिलीपींस के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में आता है। सालों से चीन और फिलीपींस के बीच इस इलाके को लेकर विवाद गहराया हुआ है। अचानक अब चीन ने करीब 350 मीटर लंबा फ्लोटिंग बैरियर लगाकर इस इलाके में फिलीपींस के मछुआरों की एंट्री रोक दी है।

---विज्ञापन---

चीन ने सैन्य बैरियर लगाकर टकराव बढ़ाया

चीनी सेना की फिशिंग बोट्स और कोस्ट गार्ड जहाज इस इलाके में तैनात हो गए हैं। फिलीपींस ने आरोप लगाया है कि चीन अपने मैरीटाइम मिलिशिया के जरिए दबाव बना रहा है। फिलीपींस के मछुआरों को इस इलाके में घुसने नहीं देता है, बल्कि वापस भगा देता है। फिलीपींस ने पहले बैरियर्स हटा दिए थे, लेकिन इस बार चीन ने सैन्य बैरियर लगाए हैं। इसलिए फिलीपींस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अपने कोस्ट गार्ड और नौसेना के जहाज तैनात कर दिए हैं, जिससे टकराव का खतरा बढ़ा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर इस देश से सस्ता कच्चा तेल खरीदने पर लगाई पाबंदी, जानें देश को क्या होगा नुकसान?

---विज्ञापन---

अमेरिका के व्यस्त होने का फायदा उठाया

बता दें कि अमेरिका मामले में फिलीपींस का समर्थक है। हाल ही में इस इलाके के पास अमेरिका और फिलीपींस ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने इलाके में चीन के बढ़ते सैन्य दबदबे को लेकर बात भी की थी। क्योंकि अमेरिका का फोकस इस समय मिडिल ईस्ट पर है, इसलिए चीन फायदा उठाते हुए उधर ताइवान को घेर रहा है तो इधर फिलीपींस से पंगा ले रहा है। चीन 2012 से स्कारबोरो शोल के पीछे पड़ा है, जबकि साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फिलीपींस के पक्ष में फैसला भी दिया था, जिससे मानने से चीन ने इनकार कर दिया था।

First published on: Apr 16, 2026 11:25 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

рдЦреБрд╢рдмреВ рдЧреЛрдпрд▓ рдиреЗ рдХреБрд░реБрдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рдпреВрдирд┐рд╡рд░реНрд╕рд┐рдЯреА рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдореЗрдВ рдкреЛрд╕реНрдЯ рдЧреНрд░реЗрдЬреБрдПрд╢рди рдПрд╡рдВ Mphil рдХреЛрд░реНрд╕ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред 13 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЗрдВрдбрд╕реНрдЯреНрд░реА рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реИрдВред рд╡рд░реНрддрдорд╛рди рдореЗрдВ BAG Convergence Limited рдХреЗ рдорд╛рд▓тАНрд┐рдХрд╛рдирд╛ рд╣рдХ рд╡рд╛рд▓реЗ News 24 рд╣рд┐рдВрджреА рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рд╡рд┐рдВрдЧ рдореЗрдВ рдмрддреМрд░ рдЪреАрдл рд╕рдм рдПрдбрд┐рдЯрд░ рд╕реЗрд╡рд╛рдПрдВ рджреЗ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рдпрд╣рд╛рдВ рдХреА рдХреЛрд░ рдЯреАрдо рдХрд╛ рд╣рд┐рд╕реНрд╕рд╛ рд╣реИрдВ рдФрд░ рдиреЗрд╢рдирд▓, рдЗрдВрдЯрд░рдиреЗрд╢рдирд▓, рдкреЙрд▓рд┐рдЯрд┐рдХрд▓, рдХреНрд░рд╛рдЗрдо, рдпреВрдЯрд┐рд▓рд┐рдЯреА, рдПрдЬреБрдХреЗрд╢рди, рдлреАрдЪрд░ рдЖрджрд┐ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рдЕрдЪреНрдЫреА рдкрдХрдбрд╝ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola