---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рднрд╛рд░рдд рдХреЗ рдбрд░ рд╕реЗ рдмрдврд╝реА рдкрд╛рдХрд┐рд╕реНрддрд╛рди рдХреА рдмреМрдЦрд▓рд╛рд╣рдЯ, ‘рд╕реАрдиреЗрдЯ’ рдореЗрдВ ‘рдкрд╛рдХ’ рд╕рд╛рдВрд╕рдж рдиреЗ рдкрд╛рд░ рдХреА рд╣рджреЗрдВ

рдкрд╣рд▓рдЧрд╛рдо рдЖрддрдВрдХреА рд╣рдорд▓реЗ рдХреЗ рдмрд╛рдж рднрд╛рд░рдд рдХреА рдХрдбрд╝реА рдХрд╛рд░реНрд░рд╡рд╛рдИ рд╕реЗ рдШрдмрд░рд╛рдП рдкрд╛рдХрд┐рд╕реНрддрд╛рди рдХреА рд╕реАрдиреЗрдЯ рдореЗрдВ рд╕рд╛рдВрд╕рдж рдореЛрд╣рдореНрдордж рдЬреИ рдЦрд╛рди рдиреЗ рдЖрдкрддреНрддрд┐рдЬрдирдХ рдмрдпрд╛рди рджреЗрдХрд░ рдмреМрдЦрд▓рд╛рд╣рдЯ рдЬрд╛рд╣рд┐рд░ рдХреАред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Pakistan Senator Statement: पहलगाम अटैक के बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। 22 अप्रैल का दिन उन 27 परिवारों के लिए भूलना मुश्किल होगा जिनके अपनो की इस घटना में मौत हुई है। कोई शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए गया था तो कोई अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए पहलगाम गया था। वहीं कोई अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पहलगाम गया था। पाकिस्तान के इस नापाक इरादे को निस्तेनाबूत करने के लिए भारत ने कई सख्त कदम उठाए और पाकिस्तानियों को भारत से बाहर करने का फरमान जारी कर दिया। इसी बीच पाकिस्तान की सीनेट सांसद मोहम्मद जै खान ने ऐसा विवादित बयान दिया है जिससे पाक की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है।

सिक्खों के लिए क्या बोल गई जै खान

सीनेट सांसद जै खान ने भारत के एक्शन के बाद एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान को जो धमकाते हैं उन्हें ये पता होना चाहिए कि भारत की फौज में शामिल कोई भी सिक्ख सिपाही पाकिस्तान पर हमला करने के लिए तैयार नहीं है। उनके लिए ये गुरू नानक की धरती है, और पाक धरती है। गुरु नानक के पैर पाक की धरती के चप्पे-चप्पे पर पड़े हैं। जै खान ने सिक्खों के लीडर गुरपतवंत सिंह पन्नू के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके जज्बे को सलाम है जिन्होंने कहा है कि भारतीय पंजाब प्रांत से कोई भी फौजी पाक से लड़ने के लिए नहीं आएगा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले से 4 दिन पहले के मिले सुराग, बच्ची की रील में दिखे संदिग्ध आतंकी

पाक के पास 25 करोड़ फौज है

जै खान ने बोला कि भारत ये न सोचे कि उसके पास सिर्फ 6-7 लाख सैनिकों की ही फौज है। हमारे पास पूरी आबादी यानी 25 करोड़ लोगों की फौज है जो जरूरत पड़ने पर लड़ने को तैयार है। जै खान ने कहा कि वतन पर मुसीबत आने पर ये सभी लोग सिपाही बनेंगे और देश की रक्षा करने के लिए कुछ भी करेंगे।

---विज्ञापन---

बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सैनिक रखेंगे

पाकिस्तान की बौखलाहट का उदाहरण मंगलवार को वहां की ऊपरी सदन Senate में उस समय भी देखा गया जब सीनेटर पलवशा मोहम्मद जै खान ने अपनी हदें पार कर दी। जै खान ने कहा अयोध्या में बाबरी मस्जिद के निर्माण की पहली ईंट पाकिस्तान के सैनिक ही रखेंगे और मस्जिद जब बन जाएगी तो पहली अजान सेना प्रमुख असीम मुनीर साहब देंगे। हमने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखीं हैं। बिलावल के बयान को रिपीट करते हुए जै खान ने कहा कि अगर यहां पानी बंद होगा तो खून की नदियां बहाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Baba Vanga की पाकिस्तान को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी! होती दिख रही सच, क्या करीब है अंत?

---विज्ञापन---

First published on: Apr 30, 2025 01:22 PM

End of Article

About the Author

Hema Sharma

рд╣реЗрдорд╛ рд╢рд░реНрдорд╛ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 7 рд╕рд╛рд▓реЛрдВ рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдХреЗ рдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рдореЗрдВ рдХрд╛рд░реНрдпрд░рдд рд╣реИрдВред рдкреНрд░рд┐рдВрдЯ рд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд░рдЦрддреА рд╣реИрдВред рд░рд┐рдкреЛрд░реНрдЯрд┐рдВрдЧ рдХрд╛ рднреА рдЕрдЪреНрдЫрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╣реИред рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рд╣реЗрд▓реНрде рд╡реЗрд▓рдиреЗрд╕, рдзрд╛рд░реНрдорд┐рдХ, рдлреАрдЪрд░реНрд╕, рд░рд╛рдЬрдиреАрддрд┐, рдордиреЛрд░рдВрдЬрди рдЖрджрд┐ рдкрд░ рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦ рдЪреБрдХреА рд╣реИрдВред рдЕрднреА рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдореЗрдВ рдиреНрдпреВрдЬ рдбреЗрд╕реНрдХ рдкрд░ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВ рдЬреЛ рд╣рд╛рдИрдкрд░ рд▓реЛрдХрд▓, рдиреЗрд╢рдирд▓ рдФрд░ рд░рд┐рдпрд▓ рдЯрд╛рдЗрдо рдкрд░ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рд╕рдВрдкрд░реНрдХ рдХрд░рдиреЗ рдХреЗ рд▓рд┐рдП Email:hema.sharma@bagnetwork.in ЁЯФЧ LinkedIn: www.linkedin.com/in/hema-sharma-7b561427a ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/Hemanainwal?t=LCgOQtIKl_gqHV9kmcJZbA&s=09

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola