AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और बांग्लादेश पहली पारी में 153 रनों से आगे हो गई है. टीम के पास 4 विकेट भी शेष है. अब तक 2 दिनों में बांग्लादेश के 3 खिलाड़ी पूरी तरह छा गए हैं. इन खिलाड़ियों ने कंगारुओं की हवा निकाल दी है. गेंदबाजी में हसन महमूद चमके हैं.

उन्होंने शानदार 6 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. इसके अलावा बल्लेबाजी में तंजीद हसन चमके. उन्होंने 101 रनों की शानदार पारी खेल दी. वह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज भी बन गए. इसके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी कप्तानी पारी खेली. उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 84 रन बनाए, जिससे 198 रनों का पीछा करने के लिए बांग्लादेश 110 ओवर में 351/6 रन बना चुकी है.

---विज्ञापन---