लखनऊ के जयप्रकाश नारायण विद्यालय के बच्चे आज सड़कों पर उतर आए, जिससे शहर के ट्रैफिक पर काफी असर पड़ा. बच्चों की मांग सिर्फ ये थी कि स्कूल में टीचर की कमी है. वहां पर साफ सफाई नहीं है. दिलचस्प बात ये हुई कि जब बच्चे प्रदर्शन कर रहे थे, तभी योगी सरकार में मंत्री कन्नौज से विधायक, असीम अरुण उसी वक्त उसी चौराहे से निकल रहे थे, छात्रों ने उनकी कार रोक दी और अपनी मांगों को उनके सामने रखा.