---विज्ञापन---

देश का सबसे महंगा पेंटहाउस ₹271 करोड़ में बिका, गुरुग्राम में किसने खरीदा इतना आलीशान घर?

क्या आप जानते हैं गुरुग्राम में DLF फेज-5 में बन रहे सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट द डहलियाज (The Dahlias) में एक पेंटहाउस ₹271 करोड़ में बिका है. जानिए किसने खरीदी इतनी महंगी प्रॉपर्टी?

---विज्ञापन---

भारत में अमीर लोगों की कमी नहीं है, अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं कि, किसी बड़े बिजनेसमैन-वुमन ने दिल्ली में सबसे महंगा घर खरीदा, तो कभी सुनने को मिलता है मुंबई में भारत का सबसे महंगा घर बिका. लेकिन अब सोशल मीडिया पर ग्रुरुग्राम का एक पेंटहाउस चर्चा में आ गया, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह भारत का सबसे महंगा पेंटहाउस खरीदा गया है. रिपोर्ट के अनुसार, नामी कंपनी DLF के प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ में ₹271 करोड़ का पेंटहाउस बिका है, जो देश के सबसे महंगे आवासीय ट्रांसजेक्शन में शामिल हो गया है.

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने किया कुछ ऐसा; जिसे देख छलक जाएंगे आंसू

---विज्ञापन---

कितने लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट बिका ये पेंटहाउस

इस सौदे का मूल्यांकन प्रति स्क्वायर फीट के आधार पर हुआ है. इस पेंटगाउस का पूरा एरिया 17,200 स्क्वायर फीट और कारपेट एरिया 10,500 स्क्वायर फीट है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपर एरिया पर लगभग ₹1.58 लाख प्रति स्क्वायर फीट और कारपेट एरिया पर करीब ₹2.6 लाख प्रति स्क्वायर फीट बैठती है, ऐसे में यह पूरा पेंटहाउस ₹271 करोड़ में कारोबारी मानव सरदाना ने खरीदी है, जो ‘इंपीरियल ऑटो’ से जुड़े रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस डील ने गुरुग्राम को प्रति स्क्वायर फीट दर के मामले में मुंबई के सबसे महंगे प्रॉपर्टी के करीब ला दिया है. मुंबई में सबसे महंगी प्रॉपर्टी बिकती है, जहां सौदे प्रति स्क्वायर फीट 2 लाख रुपये सी भी ऊपर चले जाते हैं.

इससे पहले भी बिक चुके महंगे प्रॉपर्टी

देश में पहली बार इतनी महंगी प्रॉपर्टी नहीं बिकी है, बल्कि इससे पहले भी मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में ऐसे बड़े सौदे हो चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार, लीना गांधी तिवारी द्वारा वर्ली के ‘नमन जाना’ में ₹639 करोड़ में दो सी-फेसिंग डुप्लेक्स खरीदा था. इतना ही नहीं, मालाबार हिल में ₹369 करोड़ में एक ट्रिपलेक्स प्रॉपर्टी बिक चुकी है. इसके अलावा मुंबई- दिल्ली में में ₹180 से ₹200 करोड़ के दायरे में भी कई सौदे हो चुके हैं, जिसकी कीमत सुन अक्सर लोग हैरान रह गए.

---विज्ञापन---

क्या है DLF का द डहलियाज प्रोजेक्ट?

जानकारी के अनुसार, DLF ने साल 2024 में अक्टूबर के महीने में DLF फेज-5 में करीब 12 एकड़ में एक सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट लॉन्च किया था. इस प्रोजेक्ट की खास बात ये थी कि इसमें 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस तैयार किए गए थें, जिसमें एक अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये से लेकर 170 करोड़ रुपये के बीच है, जबकि पेंटहाउस की कीमत इससे कहीं ज्यादा है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अब तक 65 फीसदी से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है.

यह भी पढ़ें:  गुजरात में हिचकोले मार रहा कुएं का पानी बना रहस्य, Video वायरल हुआ तो प्रशासन भी हैरान;

---विज्ञापन---

First published on: Aug 10, 2026 05:16 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola