Kanpur Weather Update: आज कैसा रहेगा कानपुर का मौसम? भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, जानिए कब मिलेगी राहत और यूपी में कब आएगा मानसून
Aaj Kaisa Rahega Kanpur Ka Mausam: कानपुर में आज उमस और भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहेंगे, जहां 33 डिग्री का तापमान 45 डिग्री जैसा महसूस होगा. जानिए शहर में कब मिलेगी उमस से राहत और यूपी में मानसून कब दस्तक देगा.
कानपुर में बीते कुछ दिनों की तरह आज भी मौसम गर्म रहने वाला है.
गर्मी की तपिश सुबह से ही लोगों को परेशान करेगी और दोपहर को पारा बढ़ जाएगा.
उमस के कारण कानपुर शहर दर्ज तापमान से ज्यादा गर्म महसूस होगा.
बारिश की संभावना आज भी 0% है.
कानपुर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए आज यानी बुधवार का दिन भारी उमस और चिलचिलाती गर्मी के सात शुरू हुआ है. सुबह के समय ही शहर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, लेकिन हवा की रफ्तार थमने और भारी नमी के कारण यह ‘रियल फील’ (महसूस होने वाला तापमान) 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, आसमान में धुंध वाली चटक धूप खिली हुई है, जिसने हीट इंडेक्स को 41 डिग्री तक बढ़ा दिया है. लू जैसी स्थिति के बीच हवा की गति 0 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिससे उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. इसके साथ ही हवा की शुद्धता (AQI) भी ‘बहुत अस्वास्थ्यकर’ श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
AccuWeather के आंकड़ों के अनुसार, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, कानपुर में गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाएगी. सुबह 10 बजे पारा 33 डिग्री रहेगा, जो दोपहर 12 बजे तक बढ़कर 36 डिग्री और दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. वहीं, शाम 5 बजे के करीब तापमान सबसे ऊंचे स्तर यानी 39 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है. इस दौरान बारिश होने की संभावना बिल्कुल 0 प्रतिशत है. शाम के समय 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की उम्मीद है, लेकिन वे भी गर्म हवाओं जैसे ही महसूस होंग.
---विज्ञापन---
शहर को कुछ मिल सकेगा आराम
कानपुर के स्थानीय निवासियों को इस चिपचिपी गर्मी से राहत पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र में आ रहे बदलावों के कारण आने वाले एक-दो दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. हालांकि, जब तक गरज-चमक के साथ तेज बौछारें नहीं पड़तीं, तब तक हवा में घुली यह उमस लोगों को ऐसे ही परेशान करती रहेगी. IMD के मुताबिक, जून के आखिरी दिनों में स्थानीय स्तर पर मौसम करवट ले सकता है और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी तापमान को दो से तीन डिग्री तक नीचे ला सकती है.
यूपी में कब आएगा मानसून
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान जनता के लिए राहत भरी सबसे बड़ी खबर मानसून को लेकर आई है. मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया है कि देश के अन्य हिस्सों में सुस्त पड़ा मानसून अब दोबारा रफ्तार पकड़ रहा है और इसका लंबा इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी 28 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते राज्य में दस्तक दे सकता है. यह मानसूनी हवाएं पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार को पार करते हुए यूपी की सीमा में प्रवेश करेंगी. सबसे पहले सोनभद्र, बलिया और गोरखपुर के क्षेत्रों में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके तुरंत बाद, 29 जून से मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए कानपुर सहित पूरे प्रदेश फैल जाएगी.
हिंदी न्यूज़/प्रदेश/उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड/Kanpur Weather Update: आज कैसा रहेगा कानपुर का मौसम? भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, जानिए कब मिलेगी राहत और यूपी में कब आएगा मानसून