पूर्वांचल के यात्रियों की लगी लॉटरी! गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली के लिए चलेंगी नई अमृत भारत ट्रेनें; जानें रूट, समय और कितना रहेगा किराया
New Amrit Bharat Train News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए 2 नई अमृत भारत चलने वाली है, जिससे इन रूट पर सफर करने वाले यात्रियों कम किराए में आधुनिक, सुविधाजनक और आरामदायक सफर का अनुभाव कर सकेंगे.
Delhi and Mumbai Amrit Bharat Express: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में रहने वाले लाखों रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी आई है. पूर्वोत्तर रेलवे (NER) को जल्द ही दो नई अत्याधुनिक ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों की रेक मिलने जा रही है, जिन्हें गोरखपुर से देश की राजधानी दिल्ली और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के रूटों पर दौड़ाया जाएगा. हालांकि, अभी गोरखपुर से मुंबई के लिए छह नियमित ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इसके बावजूद इस रूट पर हमेशा कन्फर्म टिकटों की भारी मारामारी और लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है. ऐसे में यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक सफर प्रदान करने के लिए रेलवे का यह नया कदम न सिर्फ इस भारी भीड़ को नियंत्रित करेगा, बल्कि आम जनता को बहुत ही कम और किफायती किराए में लंबी दूरी का सफर तय करने का मौका देगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोरखपुर-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस के समय सारणी को अंतिम रूप देने के लिए तीन अलग-अलग जोनल रेलवे के अधिकारी काम में जुटे हुए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते तक इसका पूरा शेड्यूल फाइनल हो जाएगा, जिसके बाद इसे रेलवे बोर्ड के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. अभी बिहार से खुलकर गोरखपुर के रास्ते चार अमृत भारत ट्रेनें पहले से चल रही हैं, माना जा रहा है कि आने वाले समय में रेलवे बोर्ड देश में 26 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर उतारने की तैयारी कर रहा है, जिनमें से तीन ट्रेनें लखनऊ के रास्ते अपनी सेवाएं देंगी. यह नई पुश-पुल तकनीक वाली ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी, जिससे यात्रियों का कीमती समय बचेगा.
सीसीटीवी से लेकर टॉक-बैक सिस्टम सेमत कई आधुनिक सुविधाएं शामिल
भारतीय रेलवे ने इस बिना एसी वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को विशेष रूप से मध्यम वर्गीय और आम यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर बेहद आधुनिक तरीके से डिजाइन किया है. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी ट्रेन में हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा, गाड़ी में एक खास ‘टॉक-बैक सिस्टम’ भी इंस्टॉल किया गया है, जिसके जरिए किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्री सीधे लोको पायलट (ट्रेन ड्राइवर) और ट्रेन मैनेजर से बात कर सकेंगे. इस ट्रेन में कुल 22 बोगियों (Coaches)होंगी, साथ ही सफर को आरामदायक बनाने के लिए खास गद्देदार सीटें, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और आधुनिक वैक्यूम बायो-टॉयलेट की सुविधाएं दी गई हैं, जिसमें एक साथ कुल 1834 यात्री सफर कर सकेंगे.
---विज्ञापन---
क्या रहेगा किराया?
सुबह 5.35 मिनट पर गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली अमृत भारत ट्रेन का वर्तमान किराया लगभग ₹490 है.
वहीं, रात 11:25 पर आनंद विहार टर्मिनल तक जाने वाली ट्रेन का किराया 505 रुपये है.
ऐसे में उम्मीद है कि नई अमृत भारत ट्रेन का किराया भी इसी श्रेणी में रह सकता है.
गोरखपुर-मुंबई अमृत भारत ट्रेन का संभावित किराया लगभग ₹740 से ₹800 तक हो सकता है.
वर्तमान में गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्निमल एक्सप्रेस (15018) के स्लीपर क्लास का किराया 735 रुपये.
गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 01080 के स्लीपर का टिकट 910 है.
ऐसे में काफी चांस है कि मुंबई रूट की अमृत भारत का किराया इसकी के 700 से 900 के बीच रह सकता है.
हिंदी न्यूज़/उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड/पूर्वांचल के यात्रियों की लगी लॉटरी! गोरखपुर से मुंबई दिल्ली के लिए चलेंगी नई अमृत भारत ट्रेनें; जानें रूट, समय और कितना रहेगा किराया