Nirmal Choudhary: थप्पड़ कांड के बाद काॅलेज के चीफ प्रोक्टर की ओर से दर्ज कराया मुकदमा बना चर्चा का विषय

Nirmal Choudhary: राजस्थान विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को थप्पड़ मारने से शुरू हुआ बवाल अब थाने तक जा पहुंचा है। बवाल को लेकर महारानी काॅलेज के चीफ प्रोक्टर डाॅ. पूराराम ने अशोक नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। यह मामला महारानी काॅलेज की प्रिंसिपल मुक्ता अग्रवाल की अनुमति से दर्ज […]

---विज्ञापन---

Nirmal Choudhary: राजस्थान विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को थप्पड़ मारने से शुरू हुआ बवाल अब थाने तक जा पहुंचा है। बवाल को लेकर महारानी काॅलेज के चीफ प्रोक्टर डाॅ. पूराराम ने अशोक नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। यह मामला महारानी काॅलेज की प्रिंसिपल मुक्ता अग्रवाल की अनुमति से दर्ज कराई गई।

एफआईआर में अरविंद का नाम नहीं

काॅलेज की प्रिंसिपल मुक्ता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री समेत सभी अतिथियों के भाषण हो चुके थे। उसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चैधरी मंच पर पहुंचे। उसी समय उनके समर्थक भी मंच पर पहुंच गए। वहां लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। इस बवाल के कारण टेंट का सामान भी तोड़ दिया गया। लेकिन रोचक बात यह है कि इस एफआईआर में कही भी थप्पड़ मारने वाले महासचिव अरविंद जाजड़ा का नाम नहीं है।

और पढ़िए –Nirmal Choudhary: छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा- राज्य में सबसे बड़े गर्ल्स काॅलेज में लड़कियां नहीं हैं सुरक्षित

निर्मल ने दर्ज करवाई एफआईआर

वहीं इस मामले को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ के अनुसार निर्मल चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया कि आमंत्रित किए जाने पर वह महारानी काॅलेज के उद्घाटन समारोह में शिकायत करने पहुंचे थे। जैसे ही वह मंच पर पहुंचे तो अरविंद जाजड़ा और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। वहीं पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

निर्मल के साथ था हिस्ट्रीशीटर

इधर, इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के भरत भूषण का कहना है कि महासचिव अरविंद और अध्यक्ष निर्मल के बीच 1 महीने से टकराव चल रहा था। निर्मल ने अरविंद के कार्यालय के कांच भी तोड़े थे। निर्मल विवि के प्रोफेसरों के साथ भी गलत व्यवहार करता रहा है। उन्होंने कहा कि महारानी कॉलेज में हुई घटना के दौरान अध्यक्ष निर्मल के साथ जो लोग मंच पर चढ़ रहे थे, उनमें से एक लाल कोठी क्षेत्र का बदमाश और हिस्ट्रीशीटर था।

और पढ़िए –Bihar Politics: उपेंद्र का CM नीतीश को जवाब, कहा-अपनी संतान की कसम खाकर कहें कि हम झूठ बोल रहे हैं

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 27, 2023 04:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें